{"_id":"62fcb612ac956e1cbf1432a2","slug":"kaun-banega-crorepati-14-amitabh-bachchan-reveals-that-he-likes-watching-taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 14: अमिताभ बच्चन ने ‘केबीसी’ में किया ‘तारक मेहता’ का जिक्र, बात जान खुशी से झूम उठेंगे गोकुलधाम निवासी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 14: अमिताभ बच्चन ने ‘केबीसी’ में किया ‘तारक मेहता’ का जिक्र, बात जान खुशी से झूम उठेंगे गोकुलधाम निवासी
'कौन बनेगा करोड़पति' का नया सीजन शुरू हो चुका है और हर साल की तरह अमिताभ बच्चन शो को अपने अंदाज में होस्ट करते नजर आ रहे हैं। शो में अमिताभ कंटेस्टेंट से उनके बारे में तो बात करते ही है, साथ ही अपने बारे में भी बहुत कुछ बता देते हैं। हाल ही में बिग बी ने एक कंटेस्टेंट से बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो देखना काफी पसंद है। बिग बी ने एक सवाल को पूछने के दौरान यह बात बताई।
2 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल, दिल्ली के आयुष गर्ग 'केबीसी 14' के 'अमृत पड़ाव' को पार करने वाले पहले कंटेस्टेंट बने थे और उन्हें एक करोड़ के सवाल का जवाब देने का मौका मिला था। हालांकि वह राशि जीत न सके और 75 लाख में ही संतोष करना पड़ा। आयुष के बाद फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट से हॉट सीट पर गुजरात के हाई कोर्ट में काम करने वाले विमल नारणभाई को बैठने का मौका मिला। इसके बाद विमल अमिताभ बच्चन को अपना परिचय देते हैं और बताते हैं कि उनके परिवार में 50-60 लोग हैं, जो साथ में शो को देखते हैं।
3 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद अमिताभ बच्चन उनके सामने एक हजार रुपये का पहला सवाल पेश करते हैं। बिग बी पूछते हैं, लोकप्रिय सीरियल के शीर्षक के अनुसार तारक मेहता का चश्मा कैसा है? A- सीधा, B- उल्टा, C- घुमावदार और D- झुका हुआ। सही जवाब देते हुए विमल ने कहा, B उल्टा और एक हजार की राशि जीत गए। जब बिग बी शो के बारे में जानकारी दे रहे होते हैं, तो विमल उनसे पूछते हैं कि वह 'तारक मेहता' देखते हैं। इस पर बिग बी कहते हैं कि बिल्कुल देखता हूं, यह टीवी का पॉपुलर शो है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कौन बनेगा करोड़पति 13
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अब शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें पिंक बिग्रेड यानी वो महिलाएं शो का हिस्सा बनेंगी जो बचपन में शिक्षा से वंचित रह गई थीं। लेकिन उम्र के इस पड़ाव में उन्होंने शिक्षा करने की ठानी और सफल हुई। वहीं, विमल ही हॉट सीट पर नजर आ रहे हैं, जिनसे अमिताभ उनकी जीवन संगिनी के बारे में भी पूछते दिखाई दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।