फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 14: अमिताभ बच्चन ने ‘केबीसी’ में किया ‘तारक मेहता’ का जिक्र, बात जान खुशी से झूम उठेंगे गोकुलधाम निवासी

Wed, 17 Aug 2022 03:08 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 17 Aug 2022 03:08 PM IST
विज्ञापन
kaun banega crorepati 14 amitabh bachchan reveals that he likes watching taarak Mehta ka ooltah chashmah
अमिताभ बच्चन, तारक मोहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

'कौन बनेगा करोड़पति' का नया सीजन शुरू हो चुका है और हर साल की तरह अमिताभ बच्चन शो को अपने अंदाज में होस्ट करते नजर आ रहे हैं। शो में अमिताभ कंटेस्टेंट से उनके बारे में तो बात करते ही है, साथ ही अपने बारे में भी बहुत कुछ बता देते हैं। हाल ही में बिग बी ने एक कंटेस्टेंट से बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो देखना काफी पसंद है। बिग बी ने एक सवाल को पूछने के दौरान यह बात बताई।

kaun banega crorepati 14 amitabh bachchan reveals that he likes watching taarak Mehta ka ooltah chashmah
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल, दिल्ली के आयुष गर्ग 'केबीसी 14' के 'अमृत पड़ाव' को पार करने वाले पहले कंटेस्टेंट बने थे और उन्हें एक करोड़ के सवाल का जवाब देने का मौका मिला था। हालांकि वह राशि जीत न सके और 75 लाख में ही संतोष करना पड़ा। आयुष के बाद फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट से हॉट सीट पर गुजरात के हाई कोर्ट में काम करने वाले विमल नारणभाई को बैठने का मौका मिला। इसके बाद विमल अमिताभ बच्चन को अपना परिचय देते हैं और बताते हैं कि उनके परिवार में 50-60 लोग हैं, जो साथ में शो को देखते हैं।

kaun banega crorepati 14 amitabh bachchan reveals that he likes watching taarak Mehta ka ooltah chashmah
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद अमिताभ बच्चन उनके सामने एक हजार रुपये का पहला सवाल पेश करते हैं। बिग बी पूछते हैं, लोकप्रिय सीरियल के शीर्षक के अनुसार तारक मेहता का चश्मा कैसा है? A- सीधा, B- उल्टा, C- घुमावदार और D- झुका हुआ। सही जवाब देते हुए विमल ने कहा, B उल्टा और एक हजार की राशि जीत गए। जब बिग बी शो के बारे में जानकारी दे रहे होते हैं, तो विमल उनसे पूछते हैं कि वह 'तारक मेहता' देखते हैं। इस पर बिग बी कहते हैं कि बिल्कुल देखता हूं, यह टीवी का पॉपुलर शो है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kaun banega crorepati 14 amitabh bachchan reveals that he likes watching taarak Mehta ka ooltah chashmah
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अब शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें पिंक बिग्रेड यानी वो महिलाएं शो का हिस्सा बनेंगी जो बचपन में शिक्षा से वंचित रह गई थीं। लेकिन उम्र के इस पड़ाव में उन्होंने शिक्षा करने की ठानी और सफल हुई। वहीं, विमल ही हॉट सीट पर नजर आ रहे हैं, जिनसे अमिताभ उनकी जीवन संगिनी के बारे में भी पूछते दिखाई दिए।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed