टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' (kasautii zindagii ki 2) में प्रेरणा शर्मा का किरदार निभा रहीं एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) 7 मई को अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। एरिका के इस जन्मदिन को खास बनाने के लिए टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें विश किया। वहीं सीरियल में अनुराग का किरदार निभाने वाले पार्थ सामथान ने सरप्राइज दिया। इस सरप्राइज की तस्वीरें भी एरिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपलोड की है।
अफेयर की खबरों के बीच को-एक्ट्रेस का बर्थडे मनाने इस जगह पहुंचा ये एक्टर, दिखी गजब की केमिस्ट्री
कहा जा रहा है कि यह दोनों 'कसौटी जिंदगी के 2' के सेट पर एक साथ ही आते हैं और ज्यादा से ज्यादा समय साथ ही में बिताते हैं। पार्थ के अलावा 'कसौटी जिंदगी के 2' की कोमोलिका यानी कि हिना खान ने भी ऑनस्क्रीन दुश्मन प्रेरणा को खास अंदाज में विश किया है। हिना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पूल में मस्ती करते हुए तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- छोटी का बर्थडे। छोटी तेरी बर्थडे आया।
'कसौटी जिंदगी के 2' की कहानी खूब दिलचस्प मोड़ पर है। एक तरफ ऑनस्क्रीन जितना ड्रामा हो रहा है वहीं ऑफस्क्रीन इन शो की गर्ल गैंग पूल में जमकर मस्ती करती नजर आईं। 'कोमोलिका' हिना खान और प्रेरणा का रोल प्ले कर रहीं एरिका और अनुराग की ऑफस्क्रीन बहन पूजा बनर्जी ने जमकर मस्ती की। इन तीनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on
कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें आई थीं कि हिना खान और एरिका के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था लेकिन इन तस्वीरों आने के बाद से साफ हो गया है कि वो सिर्फ अफवाहें थीं। पूल की तस्वीरों मे दोनों की कैमिस्ट्री देखते ही बन रही है। वहीं जन्मदिन पर भी हिना ने एरिका को छोटी कहकर विश किया है।