लोगों के दिलो पर राज करने वाली हिना खान अपने अलग अलग अंदाज से लोगो के बीच सुर्खियो में बनी रहती हैं। पिछले साल ही हिना 'बिग बॉस 11' में अपने तुनकमिजाजी और वैंप जैसे अंदाज की वजह से देश भर में सुर्खियों में थीं। जिस तरह उन्होंने शिल्पा शिंदे के साथ अपनी दुश्मनी निभाई, उसे शो की टीआरपी सातवें आसमान पर पहुंच गई थी। 'बिग बॉस 11 से बाहर आते ही हिना खान को तरह-तरह के रोल ऑफर होने लगे। जैसा कि आप जानते है कि हिना खान कसौटी जिंदगी की 2 में कोमोलिका के किरदार में नजर आ रही हैं।
हिना खान ने दिखाए खतरनाक तेवर, इस टीवी एक्ट्रेस को कहा-तुम्हारा बुरा वक्त शुरू
हिना खान ने सोशल मीडिया एकांउट पर तस्वीर डाली है। यही नहीं, 'कसौटी जिंदगी की 2' का बहुत ही दिलचस्प प्रोमो रिलीज हुआ है। इस प्रोमो में हिना खान के साथ एरिका फर्नांडिज हैं। कोमोलिका यानि हमारी हिना खान उनकी नींद उड़ाने की धमकी दे रही हैं। हिना के चाहने वाले उन्हे कोमोलिका रोल में देखने के लिए जबरदस्त एक्साइटेड हैं। हिना खान इस प्रोमो में कह रही हैं कि 'आज से तुम सबका बुरा वक्त शुरू.'। इस तरह हिना खान के तेवर साफ नजर आ रहे हैं। यही नहीं, हिना खान ने पब्लिक डिमांड पर कोमोलिका के लुक की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर डालीं।
A post shared by Kasauti Zindagi Kay 2 (@teamkasautizindagikay2) on
हिना खान इन तस्वीरों में कोमोलिका के आउटफिट में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों से इतना तो साफ है कि कोमोलिका की जल्द शो में वापसी होने जा रही है। इन तस्वीरों में हिना खान ने व्हाइट और ऑरेंज कॉम्बिनेशन का लहंगा चोली पहना हुआ है, जिसमें बला की खूबसूरत लग रही हैं। दरअसल, शो में कोमोलिका की एंट्री होने से पहले ही उनके बंजारा लुक चर्चा में था। इसके साथ ही शो में उनकी अदाओं ने लोगों को अपना कायल बना दिया था। आपको बता दें, हिना खान करीब एक महीना पहले शो में महज कुछ मिनटों के लिए ही नजर आई थीं इसके बाद से वह शो से नदारद हैं।
कहा जा रहा है कि हिना खान अपनी आने वाली फिल्म 'लाइंस' की शूटिंग में बिजी थीं। हाल ही में हिना खान अपने एक बयान की वजह से भी सुर्खियां में थीं। हिना खान ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में पोर्न देखने का अनुभव शेयर किया था। हिना ने कहा, 'यह आंख खोलने वाला एक्सपीरियंस था। मुझे लगता है कि यह हम सबसे संबंधित है।'
जब हिना से पूछा गया कि महिलाओं से जुड़ा ऐसा सीक्रेट कौन-सा है, जो पुरुषों को पता होना चाहिए? इस पर हिना ने कहा, 'महिलाएं सीक्रेट्स और मिस्ट्रीज से भरी हुई हैं और किसी जरूरी चीज को डिस्क्लोज करना अच्छी बात नहीं है। मुझे लगता है कि ज्यादातर लोग यह सोचते हैं कि सिर्फ वही अकेले रूम में लड़कियों की फोटोज या वीडियो देखते हैं लेकिन हकीकत में यह छिपता नहीं है।'