टीवी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना इन दिनों खुद को एंजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन वो पोस्ट शेयर करती रहती हैं। करिश्मा ने टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक करिश्मा अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही हैं।
2 of 5
Karishma Tanna
- फोटो : amar ujala mumbai
पहले ही रोल से करिश्मा को इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिली। करिश्मा ने अपने पहले रोल के ऑडिशन का अनुभव शेयर किया है। वेबसाइट डीएनए के मुताबिक, करिश्मा तन्ना ने कहा, 'उस वक्त मैं काफी नर्वस थी। मुझे तो बेसिक चीजों के बारे में भी नहीं पता था। केवल इतना पता था कि 'रोल कैमरा एक्शन' के बाद डायलॉग बोलना होता है।'
3 of 5
karishma tanna
- फोटो : instagram
करिश्मा तन्ना ने आगे कहा कि 'शूटिंग के वक्त डायलॉग बोलना, कैमरा फेस करना, इन सबके बारे में कुछ नहीं पता था। मैंने अपने निर्देशक से मदद मांगी जिसके बाद पहला शूट अच्छा रहा था। जब बालाजी टेलीफिल्म्स के लिए ऑडिशन दिया तो वो भयानक था। मैं लाइनें तो याद कर लेती थी लेकिन कैमरे के सामने सब गड़बड़ हो जाता था।'
4 of 5
Karishma Tanna
- फोटो : instagram
करिश्मा बताती हैं कि 'ऑडिशन के वक्त कई बार मैं कैमरे के सामने अटक गई थी। इसके बावजूद मैं सेलेक्ट हो गई थी। दरअसल एकता मैम डायलॉग नहीं देखतीं वो एक्टर को रोल में फिट करना चाहती हैं।' पहले सीरियल से ही करिश्मा को पहचान मिली और आज के समय में उन्होंने खुद का एक मुकाम बना लिया है।
5 of 5
karishma tanna
- फोटो : social media
करिश्मा अभी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ रही हैं। शो की शूटिंग कई महीने पहले ही हो जाती है। लॉकडाउन के चलते जब सबकुछ बंद है तो करिश्मा कभी खाना बनाकर तो कभी कोई अन्य एक्टिविटी कर खुद को व्यस्त रख रही हैं।
'बेघर' गोविंदा को कई बार सतीश कौशिक ने दिया सहारा, कभी बीवी से बचाया तो कभी घर में दी पनाह