टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपने बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन वरुण बंगेरा के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। करिश्मा और वरुण ने 5 फरवरी को गोवा के एक फाइव स्टार होटल में सात फेरे लिए थे, जिसमें उनके परिवारवालों के अलावा कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के बाद एक्ट्रेस का अपने ससुराल में बेहद ही शानदार तरीके से स्वागत हुआ, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ गया है। वहीं, अब ससुराल पहुंचने के बाद करिश्मा तन्ना अपनी पोस्ट वेडिंग रस्मों को खूब एंजॉय कर रही हैं।
करिश्मा तन्ना ने ससुराल में अपनी पहली रसोई की रस्म को पूरा किया है, जिसकी झलक एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर दिखाई है। करिश्मा तन्ना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने ससुराल में पहली बार मीठा बनाती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने मीठे में सबके लिए हलवा बनाया था।
2 of 5
करिश्मा तन्ना
- फोटो : social media
इस वीडियो में करिश्मा तन्ना हलवा बनाती हुई दिख रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है लेकिन मेहंदी लगे हाथों को साफ देखा जा सकता है। इसके बाद करिश्मा और वरुण भगवान को भोग लगाते हैं। वीडियो में वरुण बंगेरा अपनी लविंग वाइफ करिश्मा को हलवा खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं और फिर करिश्मा भी वरुण को हलवा खिलाती हैं।

3 of 5
करिश्मा तन्ना की हल्दी की तस्वीरें आईं सामने
- फोटो : insta
इस वीडियो के साथ करिश्मा तन्ना ने कैप्शन में लिखा है, ‘पहली रसोई, कुछ मीठा हो जाए।’ इसके साथ एक्ट्रेस ने जीभ चिढ़ाने वाला इमोजी भी लगाया है। करिश्मा तन्ना के इस वीडियो को फैंस से लेकर सेलेब्स तक पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर दलजीत कौर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मिस्टर एंड मिसेस।’ वहीं फैंस भी दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं।
4 of 5
करिश्मा तन्ना वरुण बंगेरा की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले करिश्मा तन्ना ने अपना वेडिंग वीडियो भी फैंस के बीच शेयर किया था। इस वीडियो में वह कहती दिख रही हैं कि वह अपनी शादी के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। वह इस बात के लिए भी काफी उत्सुक थीं कि वरुण उन्हें दुल्हन बने देखेंगे। इस वीडियो के आखिर में करिश्मा और वरुण की शादी की रस्मों की क्लिप को शामिल किया गया है।
5 of 5
करिश्मा तन्ना वरुण बंगेरा की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कोविड के चलते करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी में ज्यादा मेहमान शामिल नहीं हुए थे। दोनों की शादी में सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। हालांकि, दोनों ने अपनी शादी को मीडिया से भी दूर रखने की कोशिश की थी।