फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेप मामले में टीवी एक्टर को अभी रहना होगा जेल में, इन तथ्यों पर रद्द हुई जमानत अर्जी

Sat, 18 May 2019 01:13 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 18 May 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
karan singh oberoi Bail petition dismissed
karan oberoi

एक महिला से रेप मामले में गिरफ्तार टीवी एक्टर करण ओबेरॉय की जमानत याचिका खारिज हो गई है। अभिनेता की ओर से उनके वकील दिनेश तिवारी द्वारा दर्ज जमानत याचिका पर मुंबई के दिंडोशी में सत्र न्यायाधीश की अदालत में शुक्रवार को सुनवाई हुई थी। इस दौरान पीड़ित महिला के वकील के इस तर्क को अदालत ने स्वीकार किया कि आरोपी जमानत मिलने पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने और पीड़िता को धमकाने की कोशिश कर सकता है।

karan singh oberoi Bail petition dismissed
karan oberoi - फोटो : social media

अदालत ने अभिनेता की दलीलों को दरकिनार करते हुए माना कि उनके खिलाफ रेप मामला आधारहीन नहीं है। करण इस वक्त 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। कई मशहूर टीवी सीरियल्स और म्यूजिक।बैंड का हिस्सा रहे करण पर एक महिला ने तीन साल तक शादी के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अभिनेता के खिलाफ मुंबई के अंधेरी के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी।

karan singh oberoi Bail petition dismissed
करन ओबरॉय

पीड़िता का आरोप है कि करण ने उनके आपत्तिजक वीडियो बनाकर उन्हें बार-बार ब्लैकमेल करने की कोशिश की। अब कहा जा रहा है कि करण के वकील इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत याचिका दर्ज करेंगे। इससे पहले पूजा बेदी, सुधांशु पांडे और टीवी एक्ट्रेस माहिका भी करण के सपोर्ट में उतर चुकी हैं। बता दें कि करण की गिरफ्तारी के बाद से ही उनके सपोर्ट में कई टीवी कलाकारों ने सामने आकर बयान दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
karan singh oberoi Bail petition dismissed
करण सिंह ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

माहिका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि आपसी सहमति से बने शरीरिक संबंधों को रेप के दायरे से बाहर किए जाने की जररूत है। उन्होंने आगे कहा 'ये बात मेरी समझ से परे है कि लोग एक-दूजे की सहमति से बनाए गए संबंधों को बाद में रेप कहने पर हिचकते क्यों नहीं हैं।' माहिका का मानना है कि ऐसे मामलों को रेप की जगह फेक रिलेशन केस कहा जाए तो ज्यादा अच्छा रहेगा। टीवी एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उन्हें इस केस के बारे में ज्यादा पता नहीं है,लेकिन ऐसे मामले में रेप शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।  

विज्ञापन
karan singh oberoi Bail petition dismissed
karan singh oberoi

बता दें कि इससे पहले करण की दोस्त पूजा बेदी ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि महिलाएं कानून का गलत तरीके से इस्तेमाल करती हैं । करण के साथ भी ऐसा ही हुआ था । पूजा, करण को 15 साल से जानती हैं। पूजा ने करण को बेगुनाह बताया । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed