फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'नागिन' के बाद अब इस शो के कलाकारों पर पड़ी लॉकडाउन की मार, निर्माताओं ने दिखाया बाहर का रास्ता

Wed, 27 May 2020 01:15 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 27 May 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
Guddan Tumse Na Ho Payega Starcast To Replaced After Nagin Amid Lockdown
गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टीवी की सबसे बड़ी निर्माताओं में से एक एकता कपूर के शो 'नागिन 4' से मुख्य कलाकारों की निकासी के बाद अब टीवी के एक और धारावाहिक 'गुड्डन- तुमसे ना हो पाएगा' के कलाकारों के भी बेरोजगार होने की बारी आ गई है। खबरों के मुताबिक लॉकडाउन के बाद जब यह शो शुरू होगा, तब इस शो में 20 साल का लीप लेने की व्यवस्था की गई है। इस वजह से अब तक इस शो का हिस्सा रहे ज्यादातर कलाकार आगे इस शो से बाहर कर दिए जाएंगे।

Guddan Tumse Na Ho Payega Starcast To Replaced After Nagin Amid Lockdown
गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा - फोटो : Social Media

आने वाले समय में सभी धारावाहिकों के निर्माता अपने शो की टीआरपी बरकरार रखने के लिए नई-नई तरकीबें लड़ा रहे हैं। इस शो के साथ हो रही यह घटना भी लॉकडाउन के दौरान शो से दूर हो चुके दर्शकों को लुभाने की एक तरकीब ही है। पता चला है कि निर्माताओं ने इस शो के कलाकार कनिका मन और दलजीत सौंध को छोड़कर बाकी सभी कलाकारों को बाहर करने का फैसला किया है। इनके बदले में वह सभी नए कलाकारों की भर्ती करेंगे। बाहर हुए कलाकारों में मुख्य भूमिका निभाने वाले निशांत मलकानी भी शामिल हैं।

Guddan Tumse Na Ho Payega Starcast To Replaced After Nagin Amid Lockdown
गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लॉकडाउन के दौरान पैदा हुई बेरोजगारी के कारण सभी लोग तो यही समझते हैं कि इस शो के निर्माताओं का यह कदम दर्शकों को खुद से जोड़े रखने के लिए उठाया गया है। लेकिन, इस शो के निर्माता वेद राज का कहना है कि शो में होने वाले इस बदलाव की योजना तो वह पहले से ही बना रहे थे। उन्होंने बताया है कि उनका यह फैसला लॉकडाउन की वजह से शुरू हुई परेशानियों की वजह से नहीं लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guddan Tumse Na Ho Payega Starcast To Replaced After Nagin Amid Lockdown
गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा - फोटो : Social Media

वेद राज कहते हैं, 'हमने इस शो में लीप लेने का और नई कहानी दिखाने का फैसला तो बहुत समय पहले ही कर लिया था। जब हमें लगा कि फिलहाल शो में जो कहानी चल रही है उसमें दिखाने के लिए कुछ नया अब बचा नहीं है। अब इस शो की नई कहानी और भी बेहतर होगी। हमारी योजना इससे पहले इसलिए लागू नहीं हो पाई थी क्योंकि अचानक से कोरोना वायरस की वजह से देश में लागू हो गया था।'

विज्ञापन
Guddan Tumse Na Ho Payega Starcast To Replaced After Nagin Amid Lockdown
नागिन 4 की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इससे पहले एकता कपूर के चर्चित शो 'नागिन' के चौथे सीजन से रश्मि देसाई, निया शर्मा और विजयेंद्र कुमेरिया जैसे बड़े कलाकारों को बाहर कर दिया गया है। उनके शो से बाहर होने का कारण निर्माताओं को लॉकडाउन के दौरान पैदा हुए भारी नुकसान को बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक शो के निर्माता इतने बड़े कलाकारों की फीस को फिलहाल वहन नहीं कर सकते।

पढ़ें: लॉकडाउन में देखें ये पांच शानदार बॉलीवुड थ्रिलर फिल्में, आखिर तक बरकरार रहेगा सस्पेंस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed