लंबे समय बाद टीवी पर कमबैक करने के बाद कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के सितारे बुलंदियों पर हैं। एक ओर उनकी शादी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी से हुई तो वहीं दूसरी तरफ उनका शो 'द कपिल शर्मा' दर्शकों को खूब रास आया। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि कपिल जल्द ही पिता बनने वाले हैं। इस बीच कपिल को लेकर नई जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि कपिल जल्द ही इस शो से ब्रेक ले सकते हैं।
2 of 5
Kapil Sharma and Ginni Chatrath
- फोटो : amar ujala
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कपिल पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) की वजह से इस शो से 10 दिन का ब्रेक ले सकते हैं। कहा जा रहा है कि कपिल गिन्नी को लेकर बेबीमून पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। गिन्नी अभी 3-4 महीने की प्रेग्नेंट है। ऐसे में कपिल गिन्नी के साथ क्वालिटी समय बिताना चाहते हैं।
3 of 5
kapil sharma with ginni chatrath
- फोटो : instagram
सूत्रों की मानें तो कपिल गिन्नी के साथ कनाडा बेबीमून के लिए रवाना होंगे। शादी के बाद गिन्नी कई बार अपनी सास के साथ कपिल के शो में नजर आईं। हालांकि इस बारे में कपिल या फिर गिन्नी की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। कपिल शर्मा ने गिन्नी से दो रिवाजों से शादी की थी। कपिल ने गिन्नी के साथ 12 और 13 दिसंबर, 2018 को शादी रचाई थी। इस शादी में दोनों के रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
4 of 5
Kapil Sharma Ginni Chatrath wedding
- फोटो : Instagram
कुछ दिन पहले कपिल ने शादी में मेहमानों को लेकर चौंकाने वाली बात कही। कपिल ने अपने शो में मेहमानों को लेकर बताया था कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनकी शादी में इतने सारे मेहमान इकट्ठे हो जाएंगे। आपको बता दें, कपिल की शादी में तकरीबन 5 हजार लोग आए थे। इस पर कपिल ने बताया कि इतने मेहमानों से शादी का माहौल काफी भीड़ वाला हो गया था। इतने मेहमानों को देखने के बाद कपिल ने कहा था कि इनमें से वह सिर्फ चालीस या पचास लोगों की ही जानते थे।
5 of 5
Kapil Sharma Ginni
- फोटो : twitter
कपिल ने एक साल बाद टीवी पर दोबारा वापसी की है। 'द कपिल शर्मा शो' का दूसरा सीजन है। इस शो से वापसी करते ही कपिल का शो टीआरपी में नंबर एक के पायदान पर पहुंच गया था। वहीं अब टीआरपी में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इस हफ्ते 'द कपिल शर्मा' शो टॉप 10 से भी बाहर हो गया है।