फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका की शादी पर बोले कपिल, फिर लूटा अंग्रेजों ने हमें, निक की साली ने दिया ये रिएक्शन

Sat, 27 Jul 2019 03:38 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 27 Jul 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma wants to say Priyanka Chopra Huband Nick Jonas Phir loot lia angrezon ne
Kapil Sharma, Priyanka and Nick - फोटो : file photo

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) लगातार लाइमलाइट में बने रहते हैं। प्रियंका की छोटी बहन परिणीति चोपड़ा हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन की वजह से कपिल शर्मा के शो में पहुंचीं। इस शो के दौरान कपिल ने परिणीति से निक जोनस के बारे में बात की। बातों-बातों में ही कपिल ने निक से मिलने की इच्छा जाहिर की। इसके साथ ही कुछ ऐसा कह दिया कि उनका बयान चर्चा में आ गया।

Kapil Sharma wants to say Priyanka Chopra Huband Nick Jonas Phir loot lia angrezon ne
Kapil Sharma and Parineeti Chopra - फोटो : twitter

दरअसल, परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'जबरिया जोड़ी' को प्रमोट करने 'द कपिल शर्मा' के शो में गई थीं। इस शो के दौरान कपिल ने उनकी फिल्म से जुड़े सवाल किए साथ ही प्रियंका और निक के बारे में पूछा। इस दौरान परिणीति ने कपिल शर्मा से पूछा कि आप जब निक से पहली बार मिलेंगे तो कैसे रिएक्ट करेंगे? परिणीति के सवाल पर कपिल ने बड़े ही बिंदास अंदाज में जवाब दिया। 

Kapil Sharma wants to say Priyanka Chopra Huband Nick Jonas Phir loot lia angrezon ne
Priyanka Chopra, Nick and Madhu Chopra - फोटो : twitter

कपिल ने कहा- 'मैं बोलूंगा बहुत अच्छी च्वाइस है आपकी। फिर लूट लिया अंग्रेजों ने हमें।' कपिल के इस जवाब के बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में अपनी एक तस्वीर की वजह से चर्चा में रहे। इस तस्वीर में प्रियंका सिगरेट पीती हुई दिखाई दी थीं जबकि निक जोनस और प्रियंका की मां सिगार के कश लगाते हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma wants to say Priyanka Chopra Huband Nick Jonas Phir loot lia angrezon ne
kapil sharma - फोटो : social media

इस तस्वीर के बाद प्रियंका को ट्रोल किया गया था। कपिल शर्मा की बात करें तो हाल ही में वह एयरपोर्ट पर पत्नी संग स्पॉट हुए। कपिल पत्नी के साथ कनाडा रवाना हुए। एयरपोर्ट पर गिन्नी हाथ में चूड़ा और ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। वहीं वो मीडिया के सामने अपना बेबी बंप छिपाती भी दिखीं। कपिल ग्रे जैकेट और ट्रैक पैंट में दिखे। कपिल और गिन्नी ने मीडिया को पोज भी दिए। 

विज्ञापन
Kapil Sharma wants to say Priyanka Chopra Huband Nick Jonas Phir loot lia angrezon ne
kapil sharma - फोटो : social media

खबरों की मानें तो कपिल दिसंबर में पिता बन सकते हैं। कपिल ने गिन्नी से 12 दिसंबर को शादी की थी।  इसके बाद कपिल ने मुंबई आकर वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया था। कपिल और गिन्नी के रिसेप्शन में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पहुंचे थे। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने रिसेप्शन में रौनक लगा दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed