कॉमेडी के किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा अब बेटे पिता बन गए हैं। एक फरवरी की सुबह गिन्नी ने बेटे को जन्म दिया।कपिल ने ट्वीट कर ये खुशी अपने फैंस संग साझा की। लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनका दूसरी बार पिता बनना लोगों के बीच मजाक का विषय बन जाएगा।
2 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : social media
इससे पहले उनकी एक बेटी है, जिसका नाम अनायरा है। अनायरा का जन्म 2019 में हुआ था। कपिल ने 2018 में शादी की थी। वहीं तीन साल के अंदर दो बच्चों के जन्म पर कपिल को ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है। एक तरफ कपिल के फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ लोग जमकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं और ट्रोल कर रहे हैं।
3 of 5
कपिल शर्मा, अनायरा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने कपिल को ट्रोल करते हुए लिखा है, दो बच्चों के बीच तीन साल अंतर जरूरी। सरकार का ये नियम भूल गए क्या? तो वहीं कई लोग ये भी कह रहे हैं कि कपिल ने काफी जल्दी दिखाई। एक यूजर ने लिखा कि चीते की चाल बाज की नजर और कपिल की रफ्तार पर संदेह नहीं करते।
4 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : instagram/kapilsharma
कुछ ट्रोलर्स ने काफी भद्दे कमेंट भी किए हैं। हालांकि कपिल के फैंस उन्हें सपोर्ट करते नजर आए। इन्होंने जमकर बधाईयां दीं। बता दें कि कपिल और गिन्नी ने प्रेग्नेंसी की खबर को छिपाकर रखा था। इसी वजह से कपिल अपने शो को भी कुछ समय के लिए बंद कर रहे हैं।
5 of 5
पत्नी संग कपिल शर्मा
- फोटो : Social media
बता दें कि कपिल की पन्नी गिन्नी ने 1 फरवरी यानी आज सुबह एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया है, जिसके बाद उनके पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। कपिल ने ये खुशखबरी फैंस संग साझा करते हुए लिखा, ''नमस्कार, भगवान के आशीर्वाद से आज सुबह हमें बेटा हुआ है। मां और बच्चा दोनों ठीक हैं। आपके प्यार, आशीर्वाद और प्रार्थनाओं के लिए बहुत धन्यवाद।''