अली असगर टीवी के पॉपुलर अभिनेता और कॉमेडियन हैं, जिन्होंने कई सीरियल में काम किया है। वह पॉपुलर चैट शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में भी नजर आ चुके हैं। इस शो में अली ने दादी की भूमिका निभाई थी। खास बात ये है कि इसी शो की वजह से अली को घर-घर में पॉपुलैरिटी हासिल हुई है। इस शो में कपिल और दादी के रूप में अली के बीच नोक-झोंक देखने को मिलती थी। हर कोई अली के किरदार को बेहद पसंद करता था। अली इस शो को काफी समय पहले ही छोड़ चुके हैं। लेकिन एक बार अली को अपने दादी वाले किरदार की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। ये बात हाल ही में, अली ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताई है।
Ali Asgar: नशे में धुत लोगों ने अली असगर के साथ की थी ऐसी हरकत, कॉमेडियन ने कहा- मुझे मोलेस्ट किया गया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 11 Mar 2022 05:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन