फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉमेडियन कपिल की किस्मत ने फिर दिया धोखा, 'सशस्त्र सीमा बल' के मंच पर मांगनी पड़ी माफी

Sun, 11 Feb 2018 03:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Feb 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
kapil sharma reached late in a programme in delhi accused flyovers

टीवी के मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने दोस्त और सहकर्मी सुनील ग्रोवर से हुए झगड़े के बाद से करियर में गिरते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ अधिकतर कोई न कोई हादसा हो रहा है। सुनील ग्रोवर के कपिल का साथ छोड़ने के बाद कॉमेडी नाइट शो का टीआरपी गिरने लगा और मेकर्स को उसे बंद करना पड़ा।


इसके बाद कपिल शर्मा की फिल्म 'फिरंगी' भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। हालांकि कपिल अब दोबारा टीवी पर आने की तैयारी कर रहे हैं। कपिल अपनी इमेज को इंप्रूव करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बीच एक कार्यक्रम को अटेंड करने कपिल दिल्ली पहुंचे थे और यहां भी उनके साध एक हादसा हो गया।

kapil sharma reached late in a programme in delhi accused flyovers

हाल ही में कपिल दिल्ली में आयोजित 'सशस्त्र सीमा बल'के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस प्रोग्राम में कपिल शर्मा को पहुंचने में देरी हो गई तो उन्होंने मंच पर पहुंचकर सबसे माफी मांगी। हालांकि उन्होंने कार्यक्रम में देरी से पहुंचने के लिए फ्लाईओवर को जिम्मेदार बताया। कपिल ने कहा- 'मैं जब भी दिल्ली आता हूं कोई ना कोई फ्लाईओवर मिल ही जाता है और मैं भटक जाता हूं।' 

kapil sharma reached late in a programme in delhi accused flyovers

आपको बता दें कि कपिल शर्मा कार्यक्रमों में देरी से पहुंचने के लिए जाने जाते हैं। इसके चलते कई बार उनके शो पर आने वाले बड़े कलाकारों को इंतजार करना पड़ा और कई लोगों को तो बिना शूट के ही वापिस जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma reached late in a programme in delhi accused flyovers

गौरतलब है कि कपिल जल्द ही एक बार फिर सोनी टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं। कपिल शर्मा के नए शो का टीजर वीडियो हाल ही में रिलीज किया गया है। हालांकि कपिल के शो का नाम अब तक सामने नहीं आया है। कपिल इस टीजर वीडियो में एक ऑटो वाले के साथ फिरकी लेते नजर आ रहे हैं। कपिल के फैंस इस शो का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed