टेलीविजन की दुनिया में हफ्तेभर का हाल चाल बताने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस बार की बार्क रिपोर्ट में कपिल शर्मा के लिए बुरी खबर तो वहीं नायरा और कार्तिक के सीरियल के लिए खुशखबरी है। जानिए इस हफ्ते कौन सा सीरियल दर्शकों को इंप्रेस करने में कामयाब हुआ तो वहीं कौन सा सीरियल दर्शकों की कसौटी पर खरा नहीं उतर पाया।
कपिल के लिए बुरी खबर तो कार्तिक की दूसरी शादी फैंस को आई पसंद, देखें टॉप 5 सीरियल की TRP लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस हफ्ते नंबर एक पर 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) है। हमेशा की तरह यह सीरियल इस हफ्ते नंबर एक की पोजीशन पर रहा। इस सीरियल में श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर लीड रोल में हैं। दूसरे नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल है। पिछले हफ्ते यह सीरियल तीसरे नंबर पर था लेकिन इस हफ्ते नंबर 2 पर पहुंच गया। इससे इतना तो कहा जा सकता है कि नायरा और कार्तिक के सीरियल में चल रहा ट्रैक लोगों को पसंद आ रहा है।
तीसरे नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) है। पिछले हफ्ते यह सीरियल नंबर दो की पोजीशन पर था लेकिन इस हफ्ते एक पायदान नीचे पहुंच गया है। चौथे नंबर पर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) है। पिछले हफ्ते यह सीरियल चौथे नंबर पर था और इस बार भी इसी पोजीशन पर कब्जा जमाए हुए है।
खास बात है कि इस हफ्ते पांचवें नंबर पर रियलिटी शो ने बाजी मारी है। यह रियलिटी शो हॉल ही में ऑन एयर हुआ है और नंबर 5 पर कब्जा जमा लिया है। इस शो का नाम 'नच बलिए 9' है। इस शो को रवीना टंडन और अहमद खान जज कर रहे हैं। जबकि सलमान खान ने प्रोड्यूस किया है।
पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी कपिल शर्मा का शो टॉप 5 में जगह नहीं बना पाया। पिछले हफ्ते कपिल का शो नंबर 6 पर था। एक बार फिर देखिए एक साथ टॉप 5 सीरियल की टीआरपी लिस्ट।
टॉप 5 TRP लिस्ट
1. कुंडली भाग्य
2. ये रिश्ता क्या कहलाता है
3. कुमकुम भाग्य
4. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
5. नच बलिए 9