फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एरिका से ब्रेकअप की खबरों के बीच पार्थ सामथान ने तोड़ी चुप्पी, रियलिटी शो में खुद बताई असलियत

Thu, 01 Aug 2019 07:14 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 01 Aug 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
After breakup with Erica Kasautii Zindagii Kay 2 actor Parth Samthaan break silence on reality show
Parth Samthaan and Erica - फोटो : instagram

'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) एक्टर पार्थ सामथान (Parth Samthaan) और एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) के ब्रेकअप की खबरें बीते कई दिनों से टीवी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि एक मिस्ट्री गर्ल की वजह से दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। ब्रेकअप के खबरों के बीच पार्थ और एरिका जल्द ही रियलिटी शो का हिस्सा बनने वाले हैं। खास बात है कि इस रियलिटी शो के दौरान पार्थ ने एरिका से ब्रेकअप को लेकर चुप्पी तोड़ी। 

After breakup with Erica Kasautii Zindagii Kay 2 actor Parth Samthaan break silence on reality show
Parth Samthaan and Erica - फोटो : Nach Baliye 9 video

दरअसल, पार्थ सामथान और एरिका 'नच बलिए 9' में बतौर गेस्ट नजर आएंगे। दोनों एक रोमांटिक गाने पर डांस करते हुए शो में एंट्री लेंगे जिसका वीडियो भी सामने आ गया है। कहा जा रहा है कि शो के दौरान पार्थ ने 'नच बलिए 9' के थीम पर बात करते हुए कुछ ऐसा कह दिया जिसे उनके ब्रेकअप से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्थ ने कहा- 'नवें सीजन का कॉन्सेप्ट काफी अच्छा है। कुछ लोग एक्स के साथ भी हिस्सा ले रहे हैं, जो यह साबित करना चाहते हैं कि एक्स के बीच भी दोस्ती हो सकती है।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Look, who just showed up as Jodi No. 13! Are you ready for this unexpected twist? #NachBaliye9, This Sat-Sun at 8pm on StarPlus and Hotstar - http://bit.ly/NachBaliye9 @urvashidholakia9 @the_parthsamthaan @iam_ejf @officialraveenatandon @khan_ahmedasas @manieshpaul

A post shared by StarPlus (@starplus) on

After breakup with Erica Kasautii Zindagii Kay 2 actor Parth Samthaan break silence on reality show
Erica Fernandes and Parth Samthaan - फोटो : instagram

कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि जब पार्थ से एरिका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया। पार्थ ने कहा- 'वह और एरिका अच्छा रिश्ता साझा करते हैं। मुझे अच्छा लगता है कि लोग मेरी और एरिका की जोड़ी पसंद करते हैं।' पार्थ और एरिका 'कसौटी जिंदगी के 2' में अनुराग और प्रेरणा का रोल निभा रहे हैं। इस शो के दौरान ही दोनों के अफेयर की खबरें आई थीं जिसके बाद अब ब्रेकअप की खबरें आने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
After breakup with Erica Kasautii Zindagii Kay 2 actor Parth Samthaan break silence on reality show
Erica Fernandes and Parth Samthaan - फोटो : twitter

स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस के रिश्ते के बीच आने वाली इस लड़की का नाम प्रियंका सोलंकी है। 26 साल की प्रियंका जयपुर की रहने वाली हैं। वह साल 2013 में प्रसारित होने वाले टीवी शो मधुबाला- एक इश्क एक जुनून में नजर आ चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीते कुछ दिनों से प्रियंका और पार्थ समथान के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी, जो एरिका फर्नांडिस को पसंद नहीं आ रही थी। प्रियंका और पार्थ समथान के बीच अच्छी दोस्ती को इन दोनों के बीच ब्रेकअप की वजह बताया जा रहा है।

विज्ञापन
After breakup with Erica Kasautii Zindagii Kay 2 actor Parth Samthaan break silence on reality show
Parth Samthaan and Erica Fernandes - फोटो : instagram

ब्रेकअप से पहले पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस एक रोमांटिक वेकेशन में एन्जॉय करते नजर आए थे। दोनों ने अपने वेकेशन की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। शो की बात करें प्रेरणा की मिस्टर बजाज से शादी हो चुकी है तो वहीं अनुराग प्रेरणा को अपनी जिंदगी में वापस लाने की कोशिश कर रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed