द कपिल शर्मा शो टीवी के लोकप्रिय शो में से एक है। इसके होस्ट कपिल शर्मा सालों से दर्शकों को हंसाते आ रहे हैं। अपनी कॉमेडी से कपिल शर्मा और उनकी टीम दर्शकों के दिलों पर राज करती है। टीवी का यह शो इतना मशहूर है तो जाहिर है कपिल से लेकर अन्य कलाकारों की फीस भी काफी मोटी है।
2 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : instagram/kapilsharma
द कपिल शर्मा शो में अलग अलग कलाकार अपने किरदारों से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक कपिल शर्मा वीकेंड के एपिसोड के लिए एक करोड़ रुपये लेते हैं। शो हफ्ते में शनिवार और रविवार को प्रसारित होता है यानी कपिल एक एपिसोड के 50 लाख रुपये लेते हैं। शो के पहले सीजन के लिए कपिल वीकेंड एपिसोड के लिए 60 से 70 लाख रुपये लेते थे लेकिन पॉपुलैरिटी बढ़ने के साथ उन्होंने फीस में भी बढ़ोत्तरी की।
3 of 5
भारती सिंह
- फोटो : instagram/bharti.laughterqueen
कॉमेडियन भारती सिंह भी बीच बीच में एपिसोड में आती हैं। भारती सिंह वीकेंड एपिसोड के लिए 10 से 12 लाख रुपये चार्ज करती हैं। शो में भारती कई किरदार निभाती नजर आती हैं कभी वे तितली यादव बनकर आती हैं तो कभी बुआ का किरदार करती हैं।
4 of 5
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : Instagram: @sonytv
शो में सपना का रोल करने वाले अभिनेता कृष्णा अभिषेक भी 10 से 12 लाख रुपये लेते हैं। इसके अलावा कपिल शर्मा के बचपन के दोस्त और शो में चाय वाले बने चंदू यानी चंदन प्रभाकर वीकेंड एपिसोड के लिए सात लाख रुपये लेते हैं। बच्चा यादव का किरदार करने वाले कॉमेडियन और अभिनेता कीकू शारदा पांच से सात लाख रुपये चार्ज करते हैं।
5 of 5
सुमोना चक्रवर्ती, कपिल शर्मा
- फोटो : instagram/kapilsharma
भूरी का किरदार करने वालीं अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती छह से सात लाख रुपये लेती हैं। नवजोत सिंह सिद्धू की जगह जज बनीं अर्चना पूरन सिंह भी मोटी फीस लेती हैं और 10 लाख रुपये लेती हैं। इन कलाकारों की फीस देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनकी लोकप्रियता कितनी हैं।