फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेक न्यूज को लेकर कपिल शर्मा ने कर डाले गंदे ट्वीट, वायरल होते ही कर दिए डिलीट

Sat, 07 Apr 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Apr 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
kapil sharma abuses system from his twitter account delete the comments
Kapil Sharma

कॉमेडियन कपिल शर्मा पिछले कुछ समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। कभी कपिल अपने फ्लॉप फिल्मी करियर के चलते सुर्खियों में आ जाते हैं तो कभी अपने दोस्त सुनील ग्रोवर के साथ हुए झगड़े के चलते। पिछले कुछ समय से कपिल अपने विवादास्पद बयानों के चलते भी लोगों की भड़ास का शिकार हो रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर भद्दी बातें लिखकर लोगों को अपने खिलाफ खड़ा कर दिया है। 

kapil sharma abuses system from his twitter account delete the comments

खबर है कि कपिल शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी भड़ास निकाली है। फेक न्यूज को लेकर उन्होंने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने सिस्टम को ही गाली दे दी है। हालांकि कपिल के ये ट्वीट्स जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए उन्हें एहसास हो गया कि उन्होंने बहुत बड़ी गड़बड़ कर दी है। उन्हें थोड़ी ही देर में ये अंदाजा हो गया कि उन्होंने गलत कर दिया है और उन्होंने ये सभी ट्वीट डिलीट कर दिए।

kapil sharma abuses system from his twitter account delete the comments

आपको बता दें कि उन्होंने ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मां की गाली लिख दी। कपिल ने सिस्टम को ऐसी बातें लिखी कि जिसे पढ़कर आप भी हैरान हो जाएंगे और सोचने लगेंगे कि यह वही कॉमेडियन कपिल शर्मा है जिसके जोक्स पर आप हंसते नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma abuses system from his twitter account delete the comments
Kapil Sharma

आपको बता दें कि कपिल शर्मा के नए कॉमेडी शो 'फैमिली टाइम विद कपिल' की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि शुरुआत से पहले ही यह कॉन्ट्रोवर्सी में घिर गया था। इस कॉन्ट्रोवर्सी की वजह कपिल और उनके सह कलाकार 'गुत्थी' यानि की सुनील ग्रोवर की ट्विटर जंग थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed