लॉकडाउन के दौरान 'पटियाला बेब्स', 'संजीवनी 2', 'विद्या', 'इशारों इशारों में', 'दिल जैसे धड़के धड़कने दो' जैसे कई धारावाहिकों के टीवी को अलविदा कह जाने के बाद अब बारी है एक और लोकप्रिय धारावाहिक 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' की। शो की मुख्य अभिनेत्री कनिका मान ने अमर उजाला को बताया कि यह धारावाहिक एक लंबा सफर सफलतापूर्वक करने के बाद अंत में बंद होने जा रहा है। हालांकि, इस शो के बंद होने से कनिका को कोई दुख नहीं है।
2 of 5
गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कनिका को नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को ही पता चला कि उनका शो 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' बहुत ही जल्द बंद होने वाला है। कनिका मान ने शो के बारे में कहा, 'अक्सर होता है कि ज्यादातर धारावाहिक गिरी हुई टीआरपी के चलते या फिर दर्शकों को पसंद न आने के चलते बंद हो जाते हैं। लेकिन, मुझे इस बात की खुशी है कि हमारे धारावाहिक को दर्शक पसंद भी कर रहे थे, टीआरपी भी अच्छी थी और सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। यह तो चैनल और निर्माताओं का फैसला होगा जिन्होंने अपने किसी दूसरे शो के लिए इस शो को बंद करने का फैसला लिया! और इसमें कुछ गलत नहीं है।'
3 of 5
गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपनी बात जारी रखते हुए कनिका कहती हैं, 'हमने धारावाहिक 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' के साथ ढाई से तीन साल की यात्रा तय की है। यह शो शुरुआत से ही दर्शकों को बहुत पसंद रहा। हम सभी कलाकारों के बीच अच्छे संबंध बने और हमने मन लगाकर काम किया। बेशक इस शो से मेरा एक व्यक्तिगत जुड़ाव भी हो गया है लेकिन किसी न किसी दिन इसका भी अंत तो होना ही था। यह अच्छी बात है कि हमारे शो का अंत खुशी खुशी हो रहा है। हम लोग सेट से अच्छी यादें लेकर जाएंगे और इसके बाद हमारे लिए और भी नए दरवाजे खुलेंगे।'
4 of 5
गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कनिका ने बताया है कि वह धारावाहिक 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' के लिए कोई 15 से 16 जनवरी तक शूटिंग करेंगी। क्योंकि, शो के कुछ एपिसोड की बैंक चैनल के पास मौजूद है इसलिए यह शो 27 जनवरी से पहले खत्म हो जाएगा। कनिका बताती हैं, 'चैनल ने इस शो के समय पर किसी दूसरे शो को शुरू करने का विचार बनाया है। उसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं। बस अब मैं अपनी नई शुरुआत का इंतजार कर रही हूं।'
5 of 5
गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला ने इस बारे में चैनल के प्रवक्ताओं से भी बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
पढ़ें: Bigg Boss 14: अभिनव- रुबीना का हुआ झगड़ा, अभिनेत्री ने गुस्से में पति को दी गाली