कॉमेडी सीरियल
‘जीजाजी छत पर हैं’ की इलायची यानि कि हिबा नवाब सेट से सीधे अस्पताल पहुंच गई हैं। काफी पॉपुलर हो रहे इस सीरियल की एक्ट्रेस हिबा नवाब को डेंगू हो गया है। डेंगू की वजह से हिबा नवाब को शो के सेट से सीधे हॉस्पिटल ले जाया गया।
हिबा को हॉस्पिटल में ले जाने के बाद डाक्टरों ने बताया कि उन्हें डेंगू हो गया है और इसलिए उन्हें कुछ दिन आराम करना चाहिए। शो के मेकर्स को जब इस बात की खबर लगी तो उन्होंने हिबा को आराम करने की सलाह दी।
‘जीजाजी छत पर हैं’ के प्रोड्यूसर संजय और बिनाफर एस. कोहली हैं। वहीं हिबा का कहना हैं, 'बिनाफर और उनकी टीम पूरी मदद कर रही है। वे मुझ पर काम पर जल्दी लौटने का कोई दबाव नहीं बना रहे हैं। मैं भी काम पर लौटने से पहले पूरा आराम करना चाहती हूं।'
शो दिल्ली के चांदनी चौक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। जिसमें हिबा नवाब एक अनोखी लड़की इलायची की भूमिका में हैं। यह उसके घर के मुखिया मुरारी बंसल (अनूप उपाध्याय) और लाचार किरायेदार, पंचम( निखिल खुराना) की रोमांचक कहानी है। इसकी कहानी इलायची के मजाक और शरारतों, पंचम के उसकी शरारतों से भागने और मुरारी का अपनी बेटी की शरारतों पर रोक लगाने के लिये उसकी शादी करवाने के इरादों के इर्द-गिर्द घूमती है।