टीवी का शो 'झलक दिखला जा' काफी लोकप्रिय हुआ था। हालांकि यह शो लंबे समय से प्रसारित नहीं हुआ, लेकिन अब इस शो के दर्शकों के लिए खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल पूरे पांच साल के बाद इस शो का सीजन 10 एक बार फिर से ऑन एयर होने के लिए तैयार है। हर बार की तरह इस बार भी इस शो में छोटे पर्दे के कई जाने-माने सितारे परफॉर्म करते नजर आने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं इससे जुड़ी सारी जानकारी।
{"_id":"62d9abce1fbef37db66e0868","slug":"jhalak-dikhhla-jaa-season-10-first-episode-may-go-on-air-in-september-know-full-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jhalak Dikhhla Jaa Season 10: 'झलक दिखला जा सीजन 10' में नजर आएंगे टीवी के ये सितारे, जानिए सारी डिटेल्स","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Jhalak Dikhhla Jaa Season 10: 'झलक दिखला जा सीजन 10' में नजर आएंगे टीवी के ये सितारे, जानिए सारी डिटेल्स
Fri, 22 Jul 2022 01:34 AM IST
शशि सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
झलक दिखला जा
- फोटो : सोशल मीडिया
निया शर्मा, धीरज धूपर, पारस कलनावत
- फोटो : सोशल मीडिया
झलक दिखला जा रियलिटी शो में हर बार कई मशहूर सितारे भाग लेते हैं और डांस परफॉर्मेंस देते हैं। यही वजह है कि इस शो की लंबी फैन फॉलोइंग रही है, क्योंकि फैंस अपने चहेते सितारों को परफॉर्म करते देखने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। बात करें झलक दिखला जा सीजन 10 की तो सूत्र के द्वारा सामने आई जानकारी के मुताबिक, निया शर्मा, धीरज धूपर, नीति टेलर और पारस कलनावत जैसे सितारों को आगामी शो में डांस करते देखा जा सकेगा।
निया शर्मा
- फोटो : insta
बात करें निया शर्मा की तो वह 'एक हजारों में मेरी बहना है' से हिट हुई थीं, वहीं जमाई राजा और नागिन जैसे सीरियल्स से भी उन्होंने काफी प्रसिद्धी पाई, इसके अलावा निया कई रियलिटी शोज में भी पार्टिसिपेट कर चुकी हैं। इसके अलावा लिस्ट में धीरज धूपर का नाम है, जिन्होंने हाल ही में सीरियल कुंडली भाग्य को बाय-बाय कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पारस कलनावत, रुपाली गांगुली
- फोटो : Instagram
बात करें पारस कलनावत की तो वह इस समय टीआरपी में नंबर वन पर काबिज रहने वाले शो 'अनुपमा' में समर के किरदार में नजर आ रहे हैं। ऐसे में रियलिटी शो के लिए उनका नाम सामने आना अनुपमा के मेकर्स के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है। इसके अलावा कथित तौर पर झलक दिखला जा 10 के लिए, लसिथ मलिंगा, हरभजन सिंह, हिना खान, बी प्राक, सुमित व्यास, टोनी कक्कड़ और अली असगर को रियलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
माधुरी, करण जौहर, नोरा फतेही
- फोटो : social media
जज पैनल और ऑन एयर होने की तारीख
बात करें 'झलक दिखला सीजन 10' तो इसमें ग्लैमर का तड़का लगने वाला है क्योंकि नोरा और माधुरी दो खूबसूरत हसीनाएं इस शो की जज बनने वाली हैं। इसके अलावा जानकारी है कि जज की कुर्सी पर करण जौहर भी दिखाई दे सकते हैं। जानकारी सामने आई है कि 'झलक दिखला जा सीजन 10' इसी साल यानी साल 2022 में सितंबर के महीने से ऑन एयर होगा। हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।
बात करें 'झलक दिखला सीजन 10' तो इसमें ग्लैमर का तड़का लगने वाला है क्योंकि नोरा और माधुरी दो खूबसूरत हसीनाएं इस शो की जज बनने वाली हैं। इसके अलावा जानकारी है कि जज की कुर्सी पर करण जौहर भी दिखाई दे सकते हैं। जानकारी सामने आई है कि 'झलक दिखला जा सीजन 10' इसी साल यानी साल 2022 में सितंबर के महीने से ऑन एयर होगा। हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।