डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' पिछले कई वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है और अब यह शो पूरे पांच साल बाद टीवी स्क्रीन्स पर लौट रहा है। इस मनोरंजक और लोकप्रिय डांस रियलिटी शो के 10वें सीजन का मंच एक बार फिर कपल्स के लिए सज गया है। शो में कई मशहूर सेलेब्स अपने-अपने पार्टनर्स के साथ थिरकते नजर आते हैं। इस बार भी मेकर्स शो में मनोरंजन का लेवल बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक धीरज धूपर, निया शर्मा, पारस कलनावत और नीति टेलर के नाम पर मुहर लग चुकी है। लेकिन एंटरटेनमेंट का डोज डबल करने के लिए इस बार मेकर्स एक नया पैंतरा अपनाने जा रहे हैं। एक हालिया के मुताबिक मेकर्स कई क्रिकेटर्स को भी शो में लाने का प्लान बना रहे हैं।
Jhalak Dikhhla Jaa 10: 'झलक दिखला जा 10' में ठुमके लगाते नजर आएंगे ये खिलाड़ी, जाने लिस्ट में शामिल किस-किसका नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन