सोनी टीवी पर जल्द बंद होने वाले
सीरियल 'बेहद' के आखिरी शूट के बाद हुई रैप अप पार्टी में लीड
एक्ट्रेस 'माया' ( जेनिफर विंगेट ) क्यों गायब रहीं, इसकी वजह सामने आ गई है।
रैप अप पार्टी में सीरियल के अर्जुन यानी कौशल टंडन सहित अन्य सभी कलाकार मौजूद थे। इस दौरान कौशल ने इंस्टाग्राम पर पार्टी की फोटो भी डालीं, जिसमें सीरियल की लीड एक्टर्स 'माया' ( जेनिफर विंगेट ) गायब दिखी। फोटो में कौशल के साथ सीरियल के सभी कलाकार मस्ती करते नजर आये।
वहीं जेनिफर विंगेट के फोटो से गायब होने पर उनके फैंस ने कई बातें बनानी शुरू कर दीं। हम आपको बताते हैं कि आखिर जेनिफर, कौशल की पार्टी में क्यों नहीं आयीं..?? दरअसल जेनिफर इन दिनों प्राग के बुडापेस्ट में घूम रही हैं। वो सीरियल से जुड़े सभी सीन तीन दिन पहले ही करके बुडापेस्ट चली गईं।
इस वजह से जेनिफर सीरियल की रैप अप पार्टी में शामिल नहीं हो सकीं। बताया ये भी जा रहा है कि बुडापोस्ट से वापास आने पर जेनिफर जल्द अधूरा अलविदा नाम के सीरियल के शूट में जुट जाएंगी। सोनी टीवी पर आने वाले बेहद प्रोग्रम को लोगों के पसंद किया। ये शो माया की मौत के साथ खत्म हो जाएगा।