'द कपिल शर्मा शो' में दिग्गज अभिनेता जितेंद्र अपने बेटे तुषार कपूर के साथ पहुंचे। शो में जितेंद्र ने खूब मस्ती की और पुराने दिनों के किस्से शेयर किए। कपिल ने भी जितेंद्र से कई सवाल पूछे जिसके उन्होंने मजेदार अंदाज में जवाब दिए।
कपिल के शो में जितेंद्र ने किया खुलासा, इस अभिनेता ने खुलेआम उतार दी थी अपनी पैंट
कपिल शर्मा ने जितेंद्र से पूछा कि 'शूटिंग के दौरान सेट पर सबसे मजाकिया कौन होता था?' इस पर जितेंद्र ने अभिनेता महमूद का नाम लिया। जितेंद्र ने बताया कि 'मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था। वहां पर महमूद भी थे। एक सीन में मुझे हंसना था लेकिन हंसी नहीं आ रही थी। फिर महमूद ने कहा कि जब हंसने वाला सीन आए तो वो कुछ न करें बस उनकी तरफ देख लें। जब मैंने उनकी तरफ देखा तो महमूद वहां पर पैंट खोल कर खड़े थे।' जितेंद्र के इतना कहते ही वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।
आज के दौर से तुलना करने पर जितेंद्र ने बताया कि अब फिल्म इंडस्ट्री काफी बदल गई है। उन्होंने बताया कि उनके जमाने में जेल वगैरह नहीं होते थे। अब तो अभिनेता सुबह जिस तरह बाल सेट करते हैं शाम तक वैसे ही रहते हैं।
Forever young actor #jitender ji along with his younger brother 😜 @TusshKapoor tonight in #TheKapilSharmaShow #TKSS #comedy #fun #laughter #masti all together 🤗 only on @SonyTV 🙏 pic.twitter.com/CrTUbvHI53
पिछले दिनों कपिल के सेट से एक वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो में कपिल बहुत रिलैक्स होकर गाना गा रहे हैं। साथ ही वो कॉफी का भी लुत्फ ले रहे हैं। वहीं नेहा कक्कड़ सामने सोफे पर बैठी हुई हैं। कपिल का गाना सुनकर नेहा कक्कड़ भी गुनगुनाने लगती हैं।
View this post on Instagram
self #entertainment 😜 #TKSS #thekapilsharmashow #music #punjabisong #love #shooting
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
कपिल के शो की बात करें तो टीआरपी में अच्छे नंबर बटोरने के बाद हाल ही में स्टारकास्ट ने सक्सेस पार्टी सेलिब्रेट की। इस दौरान कपिल शर्मा, चन्दन प्रभाकर, सुमोना चक्रवर्ती, भारती सिंह और अर्चना पूरन सिंह समेत पूरी टीम नजर आई।
अपनी शादी में ऐसे सजी-धजी थीं रश्मि देसाई, 3 साल में इस वजह से टूट गया था रिश्ता