{"_id":"5a2e5c784f1c1b86698c0e27","slug":"jaya-bhattacharya-suffering-from-financial-crisis-appeals-for-work","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पैसों की तंगी से गुजर रही है ये एक्ट्रेस, स्मृति ईरानी के साथ कर चुकी हैं काम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
पैसों की तंगी से गुजर रही है ये एक्ट्रेस, स्मृति ईरानी के साथ कर चुकी हैं काम
Tue, 12 Dec 2017 08:20 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Tue, 12 Dec 2017 08:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में काम कर चुकी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की को स्टार जया भट्टाचार्य इन दिनों पैसे की तंगी के गुजर रही हैं। जया ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल में ने पायल का किरदार निभाया था। ऐसा लगता है कि उन्हें पैसों की बहुत जरूरत है इसलिए उन्होंने ये बात कही है। बता दें कि वह काम की तलाश में हैं।
2 of 4
जया भट्टाचार्य ने ये बात हाल में एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में बताई है। जया की 79 साल की मां नवंबर से अस्पताल में भर्ती हैं। वह दिल की बीमार से पीड़ित हैं। जया असम की रहने वाली हैं। आखिरी बार वह कलर्स टीवी के हिट शो 'प्यार की थपकी' में वसुंधरा के किरदार में नजर आईं थी।
पढ़ें: Trailer: '1920' के बाद '1921' लेकर आए विक्रम भट्ट, दर्शकों को डराएंगी सलमान की हीरोइन
3 of 4
जया कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह इंडस्ट्री में लगभग दो दशक से काम कर रही हैं। उन्होंने 'कसम से', 'केसर', 'हातिम', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे कई सीरियल में काम कर चुकी हैं । वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरी मां 26 नवंबर से अस्पताल में भर्ती हैं। मैं इस समय बहुत मुसीबत में हूं, मेरी सारी जमा पूंजी खत्म हो चुकी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जया ने बताया कि मेरे घर में अभी नवीनीकरण का काम चल रहा है, जिस वजह से मुझे अपने राखी भाई (मुहं बोला भाई) के पास रहना पड़ा रहा है। लेकिन मेरे पास ऐसा कोई नहीं है जिसके कंधे पर मैं सिर रखकर रो सकूं। मैं एक मजबूत महिला हूं और कभी हार नहीं मानती, लेकिन इन दिनों मैं बहुत मुसीबत में हूं और मुझे काम की जरूरत है।
पढ़ें: पूरी दुनिया घूमने के बाद भारत पहुंचा DA-BANGG गैंग, सलमान खान ने जीता फैंस का दिल
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।