आजकल की लड़कियां अपने होने वाले पति की खूबियों को लेकर एक लम्बी लिस्ट रखती हैं। ऐसे ही टीवी शो 'इश्क सुभान अल्लाह' की अभिनेत्री मोनिका खन्ना के दिल में भी अपने होने वाले हमसफर को लेकर कुछ तमन्नाएं हैं। वह चाहती हैं कि उनका होने वाला जीवन साथी हिंदी सिनेमा के खान अभिनेता शाहरुख और सलमान की खूबियां समेटे हुए होना चाहिए।
2 of 4
मोनिका खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
धारावाहिक में जीनत का किरदार निभा रहीं मोनिका खान अभिनेताओं की बहुत बड़ी फैन रही हैं। वह बताती हैं, 'मैं बहुत फिल्मी लड़की हूं। मैं ऐसी फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं जिनमें भरपूर रोमांस और ड्रामा होता है। इसलिए मैं एक ऐसे लड़के की तलाश कर रही हूं जिसमें शाहरुख के उन अलग-अलग किरदारों के गुण हों, जो उन्होंने अब तक अपनी फिल्मों में निभाए हैं। मुझे एक ऐसा लड़का चाहिए जो मुझे निस्वार्थ भाव से चाहे। अगर कोई भी व्यक्ति किसी ऐसे लड़के को जानता हो तो कृपया मुझे जरूर बताए।'
3 of 4
मोनिका खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
मोनिका के लिए सिर्फ इतना काफी नहीं है। वह अपनी कामनाओं की लिस्ट बताते हुए आगे कहती हैं, 'मैं जितनी बड़ी फैन शाहरुख की हूं, उतना ही मैं सलमान को भी चाहती हूं। लड़का बेशक शाहरुख जैसा रोमांटिक होगा लेकिन उसकी पर्सनालिटी बिल्कुल सलमान जैसी होनी चाहिए। मैं इनकी फिल्मों का पूरा मजा लेने के लिए चंदन जैसे थिएटर जाती हूं। ताकि मुझे ज्यादा भीड़-भाड़ का सामना न करना पड़े। और उनके स्वैग पर दर्शकों की सीटियों का आनंद ले सकूं।'
4 of 4
मोनिका खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
मोनिका, खान अभिनेताओं की इतनी बड़ी दीवानी हैं कि उन्होंने अपने सह-अभिनेताओं से भी कह रखा है कि वह उनके लिए एक परफेक्ट पार्टनर की तलाश करें। वह बताती हैं, 'सेट पर मेरी पूरी टीम बड़ी शिद्धत से चाहती है कि मेरी शादी हो जाए। वो सब तल्लीनता से मेरे लिए जीवनसाथी ढूंढ रहे हैं। मैं अक्सर शर्मा जाती हूं लेकिन वे सब कलाकारों के साथ मेरी जोड़ी बनाने में लगे रहते हैं।'