Bigg Boss 11: प्रियांक ने विकास को वॉशरूम में पकड़ा रंगे हाथ, बोले- कुछ आवाज आ रही थी
बता दें कि वॉशरूम के बाहर प्रियांक ने विकास को पकड़ा और पूछा कि वे अंदर क्या कर रहे थे। इस पर विकास का कोई जवाब नहीं आया। लेकिन थोड़ी देर बाद प्रियांक ने विकास से फिर यही सवाल किया कि आखिर वे वॉशरूम के अंदर क्या कर रहे थे।
#BB11 ExposedVikas Yeh bhi dekho😝😝 This why Vikas Gupta apne Hawas ki bhadaas indirectly Akash pe nikalne ki Koshish Kr rha tha😂😂😂 pic.twitter.com/gk6Cokn0K1
लेकिन इस बार विकास ने जवाब दिया कि वे फ्लश करके आए हैं। लेकिन प्रियांक ने विकास को रोकते हुए बोला कि फ्लश की आवाज नहीं आई। प्रियांक ने फिर अपना सवाल दोहराया। इस पर विकास कुछ असहज दिखाई दिए। विकास हाथ धोने के बाद फिर से वॉशरूम में गए।
वहीं, प्रियांक वॉशरूम के गेट के बाहर खड़े रहे लेकिन विकास ने उन्हें जाने को किया। लेकिन प्रियांक बिना पूछे वहां से गए नहीं। इस बार विकास भी बोल पड़े कि जब से वे बिग बॉस के घर में आए हैं तब से एक बार ही किया है। लेकिन विकास क्या करने की बात कह रहे हैं इसे पूरी तरह से स्पष्ट नहीं किया।
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए प्रियांक और लव नॉमीनेट हुए हैं। दोनों को घर में हुए टाइम टास्क में हारने के चलते नॉमीनेट किया गया था। लेकिन अभी तक वोटिंग में लव आगे चल रहे हैं।