फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDIAS GOT TALENT 2022 WINNER: मनुराज को मुंबई में मिला सबसे बड़ा सम्मान, बांसुरी की तान से जीत लिया जहां

Sun, 17 Apr 2022 11:02 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 17 Apr 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
INDIAS GOT TALENT 2022 WINNER is Manuraj and Divyansh read about his interview and unknown facts
Indias Got Talent 9 winner Manuraj and Divyansh - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के हर सीजन में एक से बढ़कर एक काबिल कलाकार निकल कर सामने आते है। इस बार के कलाकारों ने भी अपने टैलेंट से न सिर्फ निर्णायकों के दिल जीते बल्कि पूरे देश का प्यार भी पा लिया। हर किसी ने अपने हुनर को शिद्दत के साथ पेश किया। लेकिन, विनर तो एक ही होता है। इस बार इस शो के विनर रहे दिव्यांश और मनुराज। शो में पहली बार हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत और पश्चिमी संगीत का कमाल जुगलबंदी देखने को मिली।

INDIAS GOT TALENT 2022 WINNER is Manuraj and Divyansh read about his interview and unknown facts
Indias Got Talent 9 winner - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हरिप्रसाद चौरसिया का नाम रौशन किया
मनुराज ने पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के मुंबई गुरुकुल में रहकर 12 साल तक शास्त्रीय संगीत सीखा है। वह बताते हैं, ‘मेरे लिए गुरुकुल में प्रवेश लेना आसान नहीं था। गुरुकुल में आने से पहले मैंने संगीत की थोड़ी बहुत शिक्षा ली थी। यहां सिर्फ संगीत सीखना नहीं होता है बल्कि गुरुकुल प्रथा का पालन करना होता है। मैं इस प्रथा को आगे बढ़ाना चाहता हूं।’

INDIAS GOT TALENT 2022 WINNER is Manuraj and Divyansh read about his interview and unknown facts
Indias Got Talent 9 winner Manuraj and Divyansh - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चाय की दुकान पर सीखी बांसुरी
मनुराज की मां अध्यापिका हैं और मदिरों में शौकिया तौर पर भजन कीर्तन करती हैं। एक बार वह स्कूल से लौट रहे थे तो देखा कि एक चायवाला बांसुरी बजा रहा है। यहीं से उन्होंने बांसुरी बजाना सीखा। मनुराज बताते हैं, ‘जयपुर के एक कार्यकम में गुरु संदीप सोनी को बांसुरी बजाते देखा तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। उनकी बांसुरी बिल्कुल वैसी थी जैसी मैंने फिल्मों में देखी थी। उनसे मैंने बांसुरी सीखी। उसके बाद मैंने 2600 रुपये की एक बांसुरी खरीदी जिसकी कीमत आज 18 हजार रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDIAS GOT TALENT 2022 WINNER is Manuraj and Divyansh read about his interview and unknown facts
Manuraj and Divyansh - फोटो : सोशल मीडिया

जोड़ी रहेगी बरकरार
‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ की विनर जोड़ी मनुराज और दिव्यांश दोनों कहते हैं कि ये जोड़ी आगे भी बरकररार रहेगी। मनुराज कहते हैं ‘शो के दौरान हमारी अच्छी ट्यूनिंग हो गई है। हांलाकि हम दोनों के रहने का तरीका अलग है। दिव्यांश सुबह चार बजे  सोता है और मैं सुबह चार बजे उठ जाता हूं। लेकिन, दिव्यांश बहुत ही मेहनती है। हम दोनों रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ का बैकग्राउंड और थीम म्यूजिक साथ में काम कर रहे हैं। और, आगे भी साथ काम करते रहेंगें।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed