‘फिर साथ आने का बहाना है, अब मौसम म्युजिकाना है!’ की टैगलाइन के साथ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का सिगिंग रियल्टी शो ‘इंडियन आइडल’ अपने 13वें सीजन के साथ लौटने की तैयार पूरी कर चुका है। इस शो ने संगीत जगत को कई यादगार आवाजें दी हैं और एक बार फिर तेरहवें सीजन के साथ लौट रहा है एक दमदार गायक और परफॉर्मर की तलाश में। इस सीजन का प्रीमियर जल्द ही होने वाला है और मंगलवार को चैनल ने एलान किया कि इस बार नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल दादलानी एक बार फिर जजों की कुर्सियों पर नजर आएंगे।
2 of 4
हिमेश रेशमिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जजों ने अपने उत्साह को शेयर करते हुए इस पर कमेंट किया। इंडियन आइडल की जज और प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ ने कहा, "एक प्रतियोगी होने से लेकर आज इंडियन आइडल को जज करने तक मेरी यात्रा वास्तव में बेहतरीन रही है। इंडियन आइडल एक ऐसा मंच है जो योग्य प्रतिभाओं को पहचानता है और उन्हें अपने सपनों को हकीकत में बदलने का अवसर देता है। इंडियन आइडल 13 जल्द ही प्रीमियर के लिए तैयार है। इसमें भारतभर से चुनी हुई प्रतिभाओं के साथ म्युजिकाना वापसी हो रही है। मैं भारत के अगले दावेदार की खोज को लेकर बहुत उत्साहित हूं।”
3 of 4
हिमेश रेशमिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संगीतकार हिमेश रेशमिया ने कहा, "इंडियन आइडल की लोकप्रियता पिछले कुछ वर्षों में बढ़ी है। यह मंच उन सभी के लिए एक वरदान रहा है, जिनके पास असाधारण सिंगिंग टैलेंट है। इंडियन आइडल 13 के साथ हम शो की शानदार वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। सीजन 13 का स्तर और ऊपर जाएगा और हम इसके लिए देशभर से कुछ छिपे हुए रत्नों को लेकर आए हैं। हमने इस मंच पर सपनों को हकीकत में बदलते देखा है और नए सीजन से भी हमें काफी उम्मीदें हैं जो हमें देश के नए दावेदार देंगे।"
4 of 4
विशाल ददलानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं गायक और संगीतकार विशाल ददलानी कहते हैं, "इंडियन आइडल" मेरे लिए एक इमोशन है। इस शो के हर सीजन में और बेहतर टैलेंट सामने आया है! फिर भी इस सीजन में मैं आइडल के खिताब के लिए देश के अगले दावेदारों को खोजने के लिए उत्सुक हूं। यह बहुत अच्छा है कि हमें अपने देश के दूर-दराज के हिस्सों की प्रतिभाओं को दिखाने का मौका मिलता है। हमारे पास गायकों का एक अविश्वसनीय पूल है जो टेलीविजन पर इंडियन आइडल के लिए अगला दावेदार बनने की होड़ में है।