{"_id":"5fc0eff28ebc3e9b7b6a8088","slug":"indian-idol-junior-singer-vaishnav-is-back-on-indian-idol-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान से ऋषि कपूर तक का दिल जीत चुके हैं वैष्णव, एक बार फिर नजर आए 'इंडियन आइडल' के मंच पर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सलमान खान से ऋषि कपूर तक का दिल जीत चुके हैं वैष्णव, एक बार फिर नजर आए 'इंडियन आइडल' के मंच पर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 27 Nov 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन आइडल 2020
- फोटो : Instagram
Link Copied
छोटे पर्दे की दुनिया ने कई लोगों को बड़े मुकाम दिए हैं, लेकिन आगे बढ़ने की चाह और खुद को हर बार नए मुकाम के लिए साबित करने वाले को ही असली विजेता कहा जाता है। अपने मुकाम को और बड़ा बनाने की कोशिश के साथ ही इंडियन आइडल जूनियर (Indian Idol Junior) के सिंगर वैष्णव (Vaishnav) अब इंडियन आइडल 2020 (Indian Idol 2020) के ऑडिशन में आए हैं।
Trending Videos
2 of 5
इंडियन आइडल 2020
- फोटो : Instagram
दरअसल सोनी टीवी पर जल्द शुरू होने वाले टीवी शो इंडियन आइडल 2020 के कई प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। इन वीडियोज में अलग अलग कंटेस्टेंट ऑडिशन राउंड में अपनी प्रतिभा का कमाल दिखाते नजर आ रहे हैं। इन सभी के बीच वैष्णव का भी वीडियो वायरल हो रहा है।
3 of 5
इंडियन आइडल 2020
- फोटो : Instagram
वैसे अगर आपने इंडियन आइडल जूनियर देखा होगा तो आपको वैष्णव याद ही होंगे, न सिर्फ सभी जज से बल्कि शो में आने वाले सितारों से भी वैष्णव ने तब खूब वाहवाही लूटी थी। विरेंद्र सहवाग से लेकर ऋषि कपूर और सलमान खान तक ने वैष्णव के साथ खूब मस्ती की थी और जमकर तारीफ की थी।
ऐसे में जब वैष्णव इंडियन आइडल 2020 के ऑडिशन में आते हैं तो शो के जज भी उन्हें देखकर काफी खुश हो जाते हैं। ऑडिशन राउंड में वैष्णव नोरा फतेही और विक्की कौशल का गाना बड़ा पछताओगे गाते हैं। प्रोमो में दर्शकों के लिए एक सस्पेंस भी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
5 of 5
इंडियन आइडल 2020
- फोटो : Instagram
वैष्णव जब ऑडिशन में गाना गा रहे होते हैं तो पहले तो सभी जज एंज्वॉय करते नजर आते हैं लेकिन फिर हिमेश रेशमिया गाने को बीच में ही रुकवा देते हैं, इसके बाद विशाल ददलानी पूछते हैं कि क्या करना चाहिए हमें इसका। अब वैष्णव को जज अगले राउंड के लिए चुनते हैं या नहीं, ये तो शो के सामने आने पर ही पता लगेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।