{"_id":"586239234f1c1b8940eec5b7","slug":"indian-idol-contestant-thupten-tsering-is-special","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडियन आइडल में आया एक ऐसा गायक, पूरे देश के लिए बना मिसाल ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इंडियन आइडल में आया एक ऐसा गायक, पूरे देश के लिए बना मिसाल
Wed, 28 Dec 2016 12:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 28 Dec 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल का सबसे बड़ा सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 9' 24 दिसंबर से शुरू हो गया है। इस सीजन में 12 साल बाद अनु मलिक, फराह खान और सोनू निगम की तिगड़ी जजेस के रूप में दिखाई दे रही है। शो के ऑडिशन में एक से बढ़कर एक दावेदार अपनी आवाज का जादू बिखेर रहे हैं।
इंडियन आइडल में आया एक ऐसा गायक, पूरे देश के लिए बना मिसाल
2 of 5
शनिवार को सोनी चैनल पर प्रसासित हुए इसके पहले एपिसोड में 24 साल के थुप्तेन टीसीरिंग नाम के एक कंटेस्टेंट ने एंट्री ली। थुप्तेन अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। उनको देखते ही तीनों जजेस हैरान रह गए। क्योंकि थुप्तेन के दोनों हाथ कटे हुए थे। उन्हें देखकर सोनू निगम ने थुप्तेन से जानना चाहा कि उनके साथ क्या हुआ था।
इंडियन आइडल में आया एक ऐसा गायक, पूरे देश के लिए बना मिसाल
3 of 5
इस सवाल पर थुप्तेन ने बताया कि जब वो 5 साल के थे तो उन्होंने 1100 वोल्ट का तार पकड़ लिया था। जिसके चलते उन्होंने अपने दोनों हाथ खो दिए। लेकिन थुप्तेन ने ये भी बताया कि उन्हें अपने हाथ ना होने का कोई गम नहीं है। क्योंकि वो एक नॉर्मल लाइफ जी रहे हैं। वो सुई में धागा डालने से लेकर कार तक ड्राइव कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन आइडल में आया एक ऐसा गायक, पूरे देश के लिए बना मिसाल
4 of 5
थुप्तेन ने तीनों जजेस को अपना नाम लिखकर भी दिखाया। तीनों जजेस थुप्तेन की जिंदादिली से काफी इंप्रेस हुए। इसके बाद थुप्तेन ने फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' से 'चन्ना मेरेया' गाना सुनाया। उनकी आवाज जजेस के दिल को छू गई और वो अगले राउंड के लिए सिलेक्ट हो गए।
विज्ञापन
इंडियन आइडल में आया एक ऐसा गायक, पूरे देश के लिए बना मिसाल
5 of 5
थुप्तेन ने अपने हुनर और आत्मविश्वास से पूरे देश का दिल जीत लिया। थुप्तेन से इंप्रेस होकर सचिन तेंदुलकर ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर उनकी तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'ये लड़का खास है। सकारात्मक स्वभाव से इसने अपनी मुश्किलों पर जीत पा ली है जो हर किसी के लिए प्रेरणादायी है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।