भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर नेहा कक्कड़ आए दिन किसी न किसी कारण से चर्चाओं में बनी रहती हैं। जहां पिछले दिनों वह अपने रिलीज हुए नए गाने के कारण चर्चा में बनी हुई थीं, वहीं अब नेहा 'इंडियन आइडल 13' की वजह से चर्चाओं में बनी हुई हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर इंडियन आइडल 13 के सेट से नेहा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें काफी इमोशनल नजर आ रही हैं और अपने आंसुओं को नहीं रोक पाईं। इसके पीछे की वजह बहुत हैरान करने वाली है, चलिए जानते हैं नेहा ने क्यों सेट पर छलकाए आंसू...
Indian Idol 13: 'इंडियन आइडल 13' के मंच पर नेहा कक्कड़ की आखें हुईं नम, आंसू पोंछते दिखा यह सुपरस्टार
दरअसल, सोनी एंटरटेनमेंट चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शो का एक नया प्रोमो साझा किया है। यह प्रोमो शो के इस हफ्ते टेलीकास्ट होने वाले दिवाली स्पेशल एपिसोड का है, जिसमें सुपरस्टार गोविंदा अपने परिवार के साथ शो की रौनक बढ़ाने पहुंचे हैं। लेकिन अचानक नेहा को रोते हुए दिखाया जाता है। सिंगर के रोने की वजह किसी कंटेस्टेंट का परफॉर्मेंस नहीं बल्कि गोविंदा हैं। बात ये है कि शो पर अपने फेवरेट स्टार को देखकर नेहा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वह खुशी के कारण रोने लगीं।
Urfi Javed: बैकलेस होकर उर्फी ने पहने मेटल के फेफड़े, लोगों को सीख देने के चक्कर में जमकर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस
सामने आए प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि गोविंदा की पत्नी कहती नेहा से कहती हैं कि, 'आप गोविंदा की फेवरेट सिंगर हैं और वह आपके फैन हैं।' इसके बाद गोविंदा ने भी नेहा की खूब तारीफ की, जिसे सुन वह इमोशनल हो गईं और उनके आखों से आंसू छलक गए। नेहा को रोता देख गोविंद उनके आंसू पूंछते हुए दिखाई दिए। इन सबके साथ ही नेहा को गोविंदा के साथ डांस करते हुए देखा गया।
Crakk: विद्युत जामवाल की नई फिल्म का हुआ एलान, स्पोर्ट्स ड्रामा में जैकलीन के साथ नजर आएंगे अभिनेता
वीकएंड पर प्रसारित होने वाले इस एपिसोड में सिर्फ इमोशनल ड्रामा ही नहीं बल्कि खूब मस्ती भी हुई। नेहा ने गोविंदा के कहने पर उनका पसंदीदा डायलॉग 'पैसे कमाओ, पैसे कमाओ' बोलते हुए देखा गया, जिसने दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया।
Thank God: बिना स्क्रिप्ट पढ़े ही अजय देवगन ने साइन कर ली थी ‘थैंक गॉड’, इंद्र कुमार ने बताई इसके पीछे की वजह
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)