फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 41: दर्शकों की फिर पहली पसंद बना ‘अनुपमा’,टॉप 5 में इस शो ने मारी धमाकेदार एंट्री

Thu, 20 Oct 2022 04:31 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 20 Oct 2022 04:31 PM IST
विज्ञापन
barc trp week 41 top 5 shows anupamaa ghkkpm Pandya Store yeh rishta kya kehlata hai  yeh hai chahtein
टीआरपी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बार्क इंडिया (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) ने 41वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। दर्शकों का मनोरंजन करने वाले सीरियल्स लोगों को कितने पसंद आ रहे हैं इसका पता लगाने के लिए मेकर्स को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। इस हफ्ते जारी हुई लिस्ट की बात करें तो स्टार प्लस का मशहूर धारावाहिक 'अनुपमा' एक बार फिर लिस्ट में टॉप पर है। वहीं स्टार प्लस के ही एक शो ने लिस्ट में कई महीनों बाद अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। जिसके बाद इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में स्टार प्लस का ही राज देखा जा रहा है। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते किस शो ने टॉप 5 में बनाई जगह और रहा इस लिस्ट में जगह पाने में नाकाम-

barc trp week 41 top 5 shows anupamaa ghkkpm Pandya Store yeh rishta kya kehlata hai  yeh hai chahtein
अधिक और पाखी सीरियल अनुपमा - फोटो : social media

अनुपमा
पिछले कई हफ्तों की तरह इस वीक भी पहले नंबर पर रंजन शाही का मशहूर शो 'अनुपमा' ही काबिज है। हमेशा की तरह इस टीआरपी लिस्ट में रूपाली गांगुली स्टारर शो की बादशाहत कायम है। जी हां इस हफ्ते भी टीआरपी की लिस्ट में पहले नंबर पर 'अनुपमा' ने अपनी जगह बनाई है। यह हफ्ते लंबे समय से दर्शकों को अपने साथ बांधे हुए हैं। इस समय शो में पाखी और अधिक का ट्रैक दिखाया जा रहा है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस बार 'अनुपमा' को 2.7 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।  
शाहरुख की 'डॉन' को 16 साल पूरे, फरहान ने साझा किया पोस्ट, यूजर्स बोले- 'हमें तो डॉन 3 का इंतजार है'

barc trp week 41 top 5 shows anupamaa ghkkpm Pandya Store yeh rishta kya kehlata hai  yeh hai chahtein
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : Social Media

गुम है किसी के प्यार में
इस सप्ताह एक बार फिर स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में ने लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अभिनीत इस शो ने बीते कई हफ्ते से लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है। शो लगातार बच्चों के कारण करीब आते सई और विराट की कहानी देखने में लोगों को काफी दिलचस्पी आ रही है। शो को इस हफ्ते 2.6 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।  
Top 5 Richest Actresses: ये हैं बी-टाउन की सबसे अमीर अभिनेत्रियां, 100-200 नहीं इतने करोड़ की हैं मालकिन

विज्ञापन
विज्ञापन
barc trp week 41 top 5 shows anupamaa ghkkpm Pandya Store yeh rishta kya kehlata hai  yeh hai chahtein
ये हैं चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया

ये हैं चाहतें
इस हफ्ते भी स्टार प्लस का मशहूर सीरियल 'ये हैं चाहतें' तीसरे नंबर पर रहा है। यह सीरियल काफी समय से इस स्थान पर बना हुआ है। 'ये हैं चाहतें' में आ रहे ट्विस्ट एंड टर्न्स लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। इसकी वजह से यह टॉप-3 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो रहा है। इस बार स्टार प्लस के शो को  2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।  
'राम सेतु' के इन डायलॉग्स पर सेंसर बोर्ड को थी आपत्ति, कुछ बदलावों के बाद मिला U/A सर्टिफिकेट 

विज्ञापन
barc trp week 41 top 5 shows anupamaa ghkkpm Pandya Store yeh rishta kya kehlata hai  yeh hai chahtein
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : Social Media

ये रिश्ता क्या कहलाता है
हर्षद मेहता और प्रणाली राठौर स्टारर इस शो ने पिछले हफ्ते की ही तरह इस बार लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है। बीते हफ्ते के मुकाबले इस बार सीरियल की रेटिंग में थोड़ा सुधार देखने को मिला है। ऐसे में कहा जा सकता है कि दर्शकों को मौजूदा समय में चल रहा शो का ट्रैक पसंद आ रहा है। कई वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे इस शो को इस बार 1.9 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।
पर्दे पर फिर दिखेगी राम-सीता की जोड़ी, 'झलक दिखला जा' के दिवाली स्पेशल एपिसोड में शिरकत करेंगे अरुण गोविल-दीपिका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed