इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले जितना नजदीक आ रहा है लोगों में उत्साह उतना अधिक बढ़ रहा है। हर कोई अपने पसंदीदा प्रतियोगी को जिताने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहा है और जमकर उन्हें अपना सहयोग और वोट दे रहा है। सोशल मीडिया पर भी लगातार लोगों के बीच इंडियन आइडल 12 को लेकर घमासान होता रहता है। शो को लेकर जितना उत्साह हमारे प्रतियोगियों के अंदर है उतना ही हमारे दर्शकों के अंदर भी है और हर किसी की यही कोशिश है कि वो अपना बेस्ट दे ताकि इस साल इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी उन्ही के नाम हो।
Indian Idol 12: ब्लैक आउटफिट में नजर आए सभी टॉप 6 प्रतिभागी, कर रहे हैं खास तैयारियां
ब्लैक आउटफिट में दिखें टॉप 6
शो में अब सिर्फ छह प्रतियोगी ही बाकी रह गए हैं। जिसमें अरुणिता कांजीलाल, पवनदीप राजन, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया, सायली कांबले और निहाल टैरो हैं। इन छह प्रतियोगियों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें ये सब काले रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि हर साल की तरह इस साल भी मानों वो किसी म्यूजिक वीडियो के लिए शूट कर रहे हैं।
इंडियन आइडल प्रतियोगियों का स्टाइलिश लुक
अरुणिता कांजीलाल ने काले रंग की साड़ी पहनी है जिसके साथ उन्होंने कमर पर गोल्डन रंग की बेल्ट पहनी हुई है, उनका ये लुक प्रशंसक बहुत ही पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा मोहम्मद दानिश और पवनदीप राजन भी ब्लैक जींस, टीशर्ट के साथ ब्लैक लैदर जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। उनकी इन वायरल हुई तस्वीरों को देखने के बाद प्रशंसकों के साथ-साथ हम भी ये जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि वो अपने चाहने वालों के लिए वीडियो के जरिए क्या नया लेकर आ रहे हैं।
इंडियन आइडल जीतने से पहले ही बना करियर
इस साल ये सीजन सिर्फ चर्चा में नहीं रहा बल्कि इस सीजन के कितने ही प्रतियोगी हैं, जिनके लिए इस सीजन को जीतने से पहले ही म्यूजिक इंडस्ट्री के दरवाजे खुल गए हैं। हमने आपको बताया था कि पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल सहित कई सिंगर प्रतिभागियों ने हिमेश रेशमिया की म्यूजिक कंपनी के लिए सिंगल्स शूट किए थे, जिसकी जानकारी खुद हिमेश रेशमिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी।
15 अगस्त को होगा फिनाले
हर प्रशंसक बस यही दुआ और कोशिश कर रहा है कि सिंगिंग रियलिटी शो उनका पसंदीदा प्रतियोगी ही जीते। यह शो 9 महीने से चल रहा है और अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका हैं। महान सिंगर आशा भोसलें ने इस शो की विजेता ट्रॉफी की पहली झलक दिखाई थी। 15 अगस्त को इस शो का ग्रैंड फिनाले ऑन एयर होगा लेकिन ग्रैंड फिनाले में ट्रॉफी उठाने से पहले इन प्रतियोगियों को कई महत्वपूर्ण कसौटियों से गुजरना होगा।