कियारा आडवाणी हाल ही में फिल्म 'शेरशाह' में नजर आईं थीं। विक्रम बत्रा की कहानी पर बनी करण जौहर की ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए कियारा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इंडियन आइडल के ग्रैंड फिनाले में पहुंचीं थीं। इसी दौरान कियारा ने जो खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई थी उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रही हैं। बता दें कि कियारा नियो एथनिक ब्रालेट और स्कर्ट सेट में नजर आईं थीं। उनकी ये ब्लैक एंड व्हाइट एंब्रॉयडर्ड आउटफिट डिजाइनर जेज वलाया के लेवल की है। उनके इस आउटफिट में प्लंगिंग वी नेकलाइन दी गई है। कियारा इस ड्रेस में क्लासी और ग्लैमरस दोनों लग रही थीं।
कियारा की खूबसूरत ड्रेस पर टिकी फैंस की नजरें
उनके इस स्लीवलेस पीस में सीक्विंड एंब्रॉयडरी, साउड जिप क्लोजर, बैकलेस डिटेल और इसके साथ ही टैसेल अडोनर्ड और हेम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट पैटर्न दिया गया है। इसके साथ उन्होंने जेज वलाया के सिग्नेचर ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट शेवरॉन स्कर्ट के साथ ब्लाउज कैरी किया हुआ था। वहीं उनकी ड्रेस में प्लीटेड घेरा और गोल्ड पट्टी को इसके बॉर्डर पर देखा जा सकता है।
2 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
कियारा ने इस आउटफिट के साथ वलाया का एक बेल्ट कैरी किया था और इसमें गोल्ड लोगो बकल है। कुल मिलाकर उनका ये एलीगेंट ट्रेडिशनल लुक हर किसी को उनका दीवाना बना रहा है। दूसरी तरफ अगर बात कियारा की इस ड्रेस की करें तो इस ड्रेस की कीमत लगभग 79 हजार 500 रुपये है। कियारा ने इस खूबसूरत ड्रेस में इंडियन आइडल के मंच पर शानदार परफॉरमेंस भी दी।
3 of 5
कियारा आडवाणी, मोहम्मद दानिश
- फोटो : Instagram
पहले तो कियारा स्टेज पर मोहम्मद दानिश के साथ नजर आईं। इस दौरान उन्हें देखकर मोहम्मद दानिश कबीर सिंह बन गए। उन्होंने फिल्म 'कबीर सिंह' के डायलॉग बोलने शुरू कर दिए। ऐसे में कियारा कभी मस्ती के मूड में दिखीं तो कभी दानिश को देखकर प्रीति सिक्का वाले किरदार में चली गईं। हालांकि डायलॉग बोलने के बाद दानिश ने कियारा के पैर छू लिए जिससे उनकी हंसी निकल पड़ी।
4 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
दानिश के अलावा कियारा ने पवनदीप राजन के साथ जबरदस्त डांस परफॉरमेंस दी। कियारा और पवनदीप ने फिल्म 'लक्ष्मी' के बुर्ज खलीफा गाने पर साथ में डांस किया। इस दौरान कियारा की खूबसूरती देखकर सिर्फ पवनदीप ही नहीं हर कोई उनका दीवाना हो गया।
5 of 5
विशाल ददलानी के साथ इंडियन आइडल 12 के कंटेस्टेंट
- फोटो : Instagram
इंडियन आइडल 12 शुरुआत से ही कई कारणों की वजह से सुर्खियों में रहा है। कभी प्रशंसकों को अपने पसंदीदा सिंगर की परफॉर्मेंस पसंद आई तो कभी शो के जजों को पक्षपात करने के लिए ट्रोल होना पड़ा लेकिन ये शो लगातार लाइमलाइट में रहा। ऐसे में दर्शक इस शो के फिनाले को देखने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। बता दें कि इंडियन आइडल 12 के समापन में सिर्फ कुछ ही वक्त और है और फिर शो के विजेता का नाम सामने आ जाएगा।