इंडियन आइडल का ये सीजन खूब सुर्खियां बटोर रहा है, लेकिन अपने गलत कारणों की वजह से। इस हफ्ते शो से प्रतियोगी सवाई भट्ट बाहर हो गए। इस प्रतियोगी के शो से बाहर होने के बाद कई प्रशंसकों का दिल टूट गया। 'सवाई के इंडियन आइडल 12' से बाहर होने के बाद अब प्रशंसकों का सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा है और लोग अब इस शो पर पक्षपात करने का आरोप लगा रहें हैं और साथ इंडियन आइडल को एक 'फिक्स' शो बता रहें हैं। सिर्फ निर्माताओं की नहीं बल्कि जज की भी खूब आलोचना हो रही है।
इंडियन आइडल 12: सवाई भट्ट से पहले इन प्रतियोगियों के बाहर होने पर मचा बवाल, यूजर्स ने इंडियन आइडल को बताया था 'फिक्स शो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवाई भट्ट
इंडियन आइडल सीजन 12 के प्रतियोगी सवाई भट्ट के शो से बाहर हो जाने से हर कोई हैरान है। अंजलि गायकवाड़ के बाद कंटेस्टेंट सवाई भट्ट भी एलिमिनेट हो गए। मोहम्मद दानिश, निहाल टौरो और सवाई भट्ट तीनों प्रतियोगी डेंजर जोन में थे। लेकिन कम वोट मिलने की वजह से सवाई भट्ट को सिंगिंग रियलिटी शो से बाहर होना पड़ा। हालांकि सोशल मीडिया पर प्रशंसक उनके एलिमिनेशन से खुश नहीं है और वो शो के साथ-साथ शो के जज पे भी सवाल उठा रहें हैं। पवनदीप राजन सबसे ज्यादा वोट पाने वाले प्रतियोगी बनें जबकि सवाई भट्ट को ऑडियंस ने सबसे कम वोट दिए और उनके लिए शो से बाहर जाने का दरवाजा खोल दिया। कई लोगों को सवाई का एलिमिनेशन अच्छा नहीं लगा। उन्होंने इसे कथित तौर पर स्क्रिप्टेड बताया। कई लोगों ने इसे पवनदीप राजन के प्रति शो के जजों का लगाव बताया। प्रशंसक सोशल मीडिया पर जमकर इस शो की आलोचना कर रहे हैं।
अंजलि गायकवाड़
अच्छे प्रतियोगी सिंगर्स के शो लगातार बाहर होने से शो के दर्शक काफी गुस्से में हैं। सवाई से पहले अंजलि गायकवाड़ को कम वोट्स मिलने की वजह से इस शो से बाहर कर दिया गया। जिससे प्रशंसक गुस्से में आ गए हैं और सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर कर रहें थे। अंजलि गायकवाड़ की सिंगिंग को प्रशंसक प्लेबैक सिंगर की तरह बताते थे और उन्हें खूब प्यार भी दे रहे थे। 'इंडियन आइडल' के तीनों जजों से लेकर मेहमान तक अंजलि की तारीफ करते थे। बावजूद इसके अंजिल गायकवाड़ शो से बाहर हो गईं। इससे प्रशंसकों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने ये गुस्सा शनमुख प्रिया और दानिश पर निकाला। 'इंडियन आइडल 12' के एपिसोड में शनमुख प्रिया ने आशा भोसले का 'चुरा लिया है तुमने' गाया था। जो प्रशंसकों को पसंद नहीं आया था और उन्होंने शनमुख प्रिया को शो से निकालने की मांग की थी।
नचिकेत लेले
नचिकेत लेले को अच्छा गाना गाने पर भी से एलिमिनेट कर दिया गया जोकि दर्शकों को बिलकुल रास नहीं आया। उनके शो से बाहर जाने के बाद प्रशंसक शो के जजों को माफ नहीं कर सकें। इस सिंगिंग रियलिटी शो के प्रशंसक सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर मेकर्स और जज की आलोचना कर रहे हैं कि अच्छा गाना गाने के बावजूद भी नचिकेत लेले को बाहर क्यों किया गया। इसके साथ ही वो जजों पर पक्षपाती होने का आरोप लगा रहें हैं। एक प्रशंसक ने नचिकेत को कोहिनूर और शनमुख प्रिया को ताम्बा कहते हुए इंडियन आइडल के मेकर्स पर टिप्पणी की थी। एक प्रशंसक ने नचिकेत लेले को गाना गाने वाला गायक और शनमुख प्रिया को गाने का कत्ल करने वाली खूनी तक कह दिया था। उनकी जगह शनमुख प्रिया को शो से बाहर करने की खूब मांग हुई थी।
साहिल सोलंकी
साहिल सोलंकी भी शो के बेहतरीन सिंगर्स में से एक थे। लेकिन वो जल्द ही शो से बाहर आ गए थे। साहिल ने शो से बाहर आने के बाद एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने इंडियन आइडल पर भेदभाव का आरोप लगाया। इस वीडियो में साहिल ने कहा था कि शो के मेकर्स जबरदस्ती उन्हें अच्छे गाने नहीं देते थे ताकि वो नई प्रतिभाओं को मौका दे सकें। साहिल ने कहा कि शो के मेकर्स ने उनका दिल तोड़ दिया है और अगर आने वाले दिनों में वे उन्हें बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बुलाते हैं तब भी वह शो में नहीं जाएंगे। साहिल के प्रशंसकों ने भी सोशल मीडिया पर उनका खूब सहयोग किया था।