सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' 11 का आगाज हो चुका है। शो में अभी ऑडिशन राउंड प्रसारित हो रहे हैं। इस दौरान कई कंटस्टेंट ने अपनी संघर्ष की कहानी से जजों को भी भावुक कर दिया है। इस बार 'इंडियन आइडल' को विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़ और अनु मलिक जज कर रहे हैं।
2 of 5
indian idol
- फोटो : sony
ऑडिशन राउंड के दौरान कंटेस्टेंट अविनाश ने अपनी जिंदगी के बारे में बताया तो नेहा कक्कड़ शो में ही रो पड़ीं। अविनाश को देखकर नेहा पूछती हैं कि 'आपके चेहरे पर निशान हैं, क्या कोई एक्सीडेंट हुआ था?' जिस पर अविनाश बताते हैं कि 'मेरा चेहरा जल गया था। ये आग मैंने खुद लगाई थी। मैं देख नहीं सकता। इन सबसे परेशान होकर मैंने खुद को आग लगा ली।'
3 of 5
indian idol
- फोटो : sony
कंटेस्टेंट की बात सुन विशाल ददलानी कहते हैं कि 'दुनियाभर में संगीत से जुड़े ऐसे बहुत से लोग हैं जिनका सहारा संगीत बन गया। रविंद्र जैन उनमें से एक नाम हैं। संगीत आपका रास्ता है।' शो में अविनाश ने गायक राहत फतेह अली खान का गाना 'तू ना जाने आस-पास है खुदा' गाया। अविनाश का गाना सुनकर नेहा कक्कड़ फूट-फूटकर रोने लगती हैं।
4 of 5
indian idol
- फोटो : sony
अविनाश का गाना खत्म होने के बाद विशाल कहते हैं कि 'आज आपके जरिए इस गाने का मतलब मुझे समझ आ रहा है। इसके लिए मैं आपका शुक्रिया कहता हूं।' वहीं नेहा कक्कड़ कहती हैं कि 'वो कितनी मुश्किल घड़ी होगी जब आपने खुद को जलाने के बारे में सोचा होगा।'
5 of 5
indian idol
- फोटो : sony
नेहा कक्कड़ कहती हैं कि 'आप मुझसे वादा करिए कि आप इस तरह का कदम दोबारा नहीं उठाएंगे। जिंदगी बहुत खूबसूरत है। इस पर अविनाश कहते हैं कि अब मैं इस तरह का गलत कदम नहीं उठाऊंगा।'
कलंक के फ्लॉप होने पर टूट गई थीं आलिया भट्ट, रणबीर उन्हें इस तरह समझाते और देते थे दिलासा