बिग बॅास 11 में कुछ न कुछ ड्रामा होना तो बनता ही है और इस बार ढिंचैक पूजा की एंट्री बिग बॉस का सबसे बड़ा ट्विस्ट है। पूजा ने इस बात को स्वीकार किया है कि वो केवल सलमान खान के लिए इस शो में एंट्री कर रही हैं। उन्हें यकीन है कि लाइव ऑडियंस के जरिए उन्हें बॅालीवुड में भी एंट्री करने का मौका मिल सकता है।
पढ़ेंः Bigg Boss 11: घर से बेघर हुई लुसिंडा का बड़ा खुलासा, कहा- हर समय KISS मांगता था आकाश
आपको बता दें कि इससे पहले बिग बॉस के घर में कुछ ऐसे लोगों ने एंट्री की है जिनके सिर पर सलमान खान ने अपना हाथ रखा है और उन्हें बॉलीवुड में काम दिया है। अब देखना ये है कि ढिंचैक पूजा के साथ क्या होता है।
इससे पहले ढिंचैक पूजा ने बिग बॅास में आने से मना कर दिया था। खबरों के मुताबिक ढिंचैक पूजा बिग बॉस के घर में जाने के लिए काफी मोटी रकम मांग रही थीं लेकिन अब ऐसी खबर है कि उनकी इस शर्त को शो मेकर्स ने मान लिया है। सूत्रों की मानें तो हिना खान और शिल्पा शिंदे के साथ पूजा को भी एंट्री के लिए मुंहमांगी रकम दी जा रही है।
पढ़ेंः BIGG BOSS 11: घर में बेहोश हुईं सपना चौधरी, घरवालों के हाथ पैर फूले अब क्या करें?
ढिंचैक पूजा ने अपने करियर में ऐसा कुछ भी नहीं किया है जिससे किसी भी तरह की कोई कंट्रोवर्सी पैदा हो सके। वो सिर्फ अपने एक अलग स्टाइल में गाना गाने की वजह से मशहूर हुई हैं। यूट्यूब पर उनके वीडियोज को काफी व्यूज मिले हैं।
घर में ढिंचैक पूजा को देखना दर्शकों के साथ-साथ दूसरे कंटेस्टेंट के लिए भी मजेदार होगा। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई लोग ऐसे रहे हैं जो सलमान खान के बिग बॉस हाउस में जाने के बाद सितारे बन हए हैं। इनमें सना खान, सनी लियोन, एली अवराम, मंदाना करीमी और गौतम गुलाटी का नाम शामिल है।