बिग बॉस के घर में भी जमकर दिवाली मनाई गई। सभी घरवालों ने एक दूसरे के साथ मस्ती की लेकिन दिवाली के आयोजन की समाप्ति के साथ ही सब फिर से अपने अपने काम में लौट गए। आज रात बिग बॉस के घर में एक बार फिर आपको एक घमासान लड़ाई देखने का मौका मिलेगा। इस बार ये लड़ाई हरियाणवी छोरी सपना चौधरी और विकास गुप्ता के बीच होगी।
BIGG BOSS 11: सपना चौधरी और विकास में होगी जमकर लड़ाई, सोच नहीं सकते आप
दरअसल आज के एपिसोड में घर के नए कप्तान बनने को लेकर एक टास्क होगा जिसमें सपना चौधरी और विकास गुप्ता की भिड़ंत हो जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले लग्जरी बजट टास्क के दौरान घर के पूर्व कप्तान विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा के बीच बहस हो जाती है जिसमें गुस्से में आकार विकास पुनीश को थप्पड़ मार देते है।
बिग बॉस के घर के नियमों के अनुसार कोई भी घरवाला किसी को भी हाथ नहीं लगा सकता। विकास के ऐसा करने पर बिड बॉस उसे कैप्टन के पद से हटा देते हैं और उसे भविष्य में कभी भी घर का कैप्टन न बनाए जाने का आदेश देते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उसे जेल की सजा भी दी जाती है।
पढ़ेंः BIGG BOSS 11: घर में बेहोश हुईं सपना चौधरी, घरवालों के हाथ पैर फूले अब क्या करें?
अब घर के नए कैप्टन बनाने को लेकर घरवालों को एक नया टास्क दिया जाता है। इस टास्क में घरवालों को अपने में से ही दो ऐसे कंटेस्टेंट्स को चुनना होगा जो कि घर का कैप्टन बनने के योग्य हैं। इसमें सपना चौधरी और हिना खान का नाम सामने आता है। हालांकि बेन और अर्शी घरवालों के इस फैसले से बिल्कुल खुश नजर नहीं आते लेकिन हालात तब बिगड़ जाते हैं जब सपना से टास्क को लेकर विकास भिड़ जाते हैं।
विकास इस टास्क में हिना की मदद करने में जुट जाते हैं जो कि सपना को बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। विकास खुद इस टास्क में कूद पड़ते हैं और हिना के साथ टास्क करने लगते हैं। इसे लेकर सपना विकास के साथ उलझ जाती हैं। दोनों के बीच जमकर लड़ाई होती है। अब देखना ये है कि आखिर जीत किसकी होती है और घर का नया कैप्टन कौन होता है। देखें प्रीव्यू की एक छोटी झलक-
In tonight's episode of #BB11 at 10:30 PM, every nominated house mate will say why they deserve to stay in the house. #BBSneakPeek pic.twitter.com/hCuVzF0TdK