धारावाहिक 'गुप्ता ब्रदर्स-चार कुंवारे फ्रॉम गंगा किनारे' ऐसे चार भाइयों की कहानी है जिन्हें अपने जीवन में कभी महिलाओं की जरूरत नहीं पड़ी लेकिन हाल ही में बड़े भाई ने शादी करके उनके इस नियम को तोड़ते हुए अपने अन्य भाइयों को हैरान कर दिया। शो की कहानी अब तक इन चार भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती रही है, जो रोजमर्रा की जिंदगी में अपनी जरूरतों को लेकर स्पष्ट हैं और खासतौर पर उनके जीवन में जो जरुरी नहीं है वह है महिलाएं।
2 of 5
पत्नी गौरी के साथ हितेन तेजवानी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो के करेंट ट्रैक में गुप्ता परिवार के बड़े भाई शिव (हितेन तेजवानी) ने हाल ही में गंगा से शादी कर ली जिन्होंने गुप्ता परिवार में एक गुप्त उद्देश्य के साथ प्रवेश लिया है। सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों के कारण, मेकर्स ने इस जोड़ी की शादी सिंपल रखना ही तय किया था। अब जल्द ही शिव और गंगा का एक विशेष करवा चौथ उत्सव होगा। मेकर्स इस नवविवाहित जोड़ी को पूरे स्विंग में सभी उत्सवों को मनाते हुए दिखाने जा रहे हैं इसलिए दर्शक जल्द ही शिव और गंगा के पहले करवा चौथ का गवाह बनेंगे।
3 of 5
पत्नी गौरी के साथ हितेन तेजवानी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता हितेन तेजवानी जो अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी खूबसूरत पत्नी गौरी से अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं, उन्होंने अपने इस साल के करवा चौथ की तैयारियों के बारे में कुछ खास बातें बताईं। इस जोड़ी ने हमेशा अपने फैंस को कपल गोल्स के मायने सिखाए हैं और उन्होंने ऐसा करना जारी रखा है। हितेन तेजवानी इस बार शो के सेट पर ही मौजूद रहते हुए करवा चौथ का त्योहार मनाएंगे।
4 of 5
पत्नी गौरी के साथ हितेन तेजवानी
- फोटो : फाइल
हितेन कहते हैं, ‘इस साल यह मेरे लिए एक वर्किंग करवा चौथ होगा, चल रही मौजूदा स्थिति को देखते हुए मेरे लिए कुछ खास योजना बनाना भी मुश्किल होगा। हर साल गौरी और मैं एक-दूसरे के लिए उपवास करते थे, लेकिन इस साल हम इसे और अधिक सावधानी के साथ मनाएंगे। मैं दोपहर के लंच तक के लिए फास्ट रखने की कोशिश करूंगा और उपवास के अनुकूल भोजन रखूंगा।‘
5 of 5
हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान
- फोटो : फाइल
हर साल अपनी पत्नी के लिए करवा चौथ रखते आए हितेन का मानना है कि कोरोना काल में संक्रमण से बचने के लिए लोगों का सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। और, शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए व्रत उतना ही करना चाहिए जितने में शरीर साथ दे सके। वह कहते हैं, ‘इस दिन मैं शो के सेट पर रहूंगा और मेरे लिए यह जरूरी है कि मैं अपनी सेहत का ध्यान रखूं और फिट रहूं। गौरी और मैं हमारे बच्चों के साथ डिनर के लिए कुछ खास योजना बनाने की कोशिश करेंगे जो हमारे दिन को खास बना सकता है। इस त्योहार के सीजन के लिए मैं सभी को शुभकामनाएं देना चाहता हूं।‘