रियल्टी शो बिग बॉस-11 के घर आज रात यानि कि 19 नवंबर को 'वीकेंड का वार' शो में 'पद्मावती' का किरदार निभा रही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस खास अंदाज में पहुंचेंगी। पढ़िए आज रात की घर की एक झलक...
बिग बॉस के घरवालों के लिए 'वीकेंड का वार' शो किसी उत्सव से कम नहीं है। क्योंकि इस दिन उन्हें किसी ना किसी सेलिब्रिटी से मिलने का मौका मिल ही जाता है। ऐसे में घर के 12वें हफ्ते में विवादित फिल्म 'पद्मावती' की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण घर में पहुंच घरवालों के साथ खूब लुफ्त दिखाई देंगी।
बता दें कि दीपिका सबसे पहले घरवालों के पास जाते ही घूमर डांस करेंगी जिसकी धुन पर सभी कंटेस्टेंट थिरकते नजर आएंगे। इसके बाद दीपिका घर के कुछ कंटेस्टेंट को एक चैलेंज भी देंगी। इसमें वे सबसे पहले आकाश का नाम लेंगी। चैलेंज के मुताबिक, दीपिका हीलियम भरा गु्ब्बारा आकाश से इनहेल (हवा को अंदर लेना) करने को कहेंगी इसके बाद उन्हें गाना गाने को बोलेंगी जो काफी फनी होगा।
इसके बाद दीपिका घर में हितेन और उनपर दिन रात डोरे डालने वाली अर्शी खान को एक चैलेंज देंगी। इस चैलेंज में हितेन, अर्शी को पकड़कर फिल्म दीपिका की ही फिल्म 'ओम शांति ओम' का डॉयलॉग बोलते दिखाई देंगे। हितेन, शाहरुख के इस डायलॉग को बोलते नजर आएंगे। 'इतनी शिद्दत से मैंने तुम्हें पाने की कोशिश की है...कि हर जर्रे ने मुझे तुमसे मिलाने की साजिश की है।'
इसके बाद दीपिका घरवालों से सबसे चालाक और छलकपट करने वाले कंटेस्टेंट का नाम पूछेंगी जिसमें सपना, शिल्पा और अर्शी सीधे पुनीश का नाम लेंगी। बता दें कि घर में दीपिका ये भी पूछती नजर आएंगी कि कौन कंटेस्टेंट पद्मावती के किरदार के बेस्ट है।