सलमान के सामने एक बार फिर वो मौका आ गया जब वे बिग बॉस 11 के घर से एक और सदस्य को 19 नवंबर यानि की आज रात को रवाना कर देंगे। इनमें तीन नाम शामिल है और सबसे बड़ी बात ये तीनों ही फीमेल कंटेस्टेंट हैं..
बता दें कि बिग बॉस को 12 हफ्ते हो चुके हैं और अब तक सात कंटेस्टेंट जुबैर खान, शिवानी, लुसेंडा, सब्यसाची , महजबी, ढिचैंक पूजा और ज्योति कुमारी घर से बेघर हो चुकी हैं और अब घर के आठवें सदस्य की घर से जाने की बारी आ गई है।
बिग बॉस के नियम के मुताबिक, सपना चौधरी, हिना खान और बेनाफ्शा इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमीनेट हो चुकी हैं। आज रात ये देखना होगा कि जनता ने किसे घर से बेघर होने से बचाया है।
लेकिन अगर वोटिंग के आधार पर देखा जाए तो सपना को सबसे ज्यादा एक लाख से ऊपर वोट मिले हैं और हिना खान को तकरीबन 39 हजार वोट हासिल हुए हैं। वहीं सबसे आखिर में बेनाफ्शा को सबसे कम वोट मिले हैं। बता दें कि बेन को 9436 वोट ही हासिल हुए हैं।
आज की रात इन तीनों में से एक की बिग बॉस में आखिरी रात होगी। लेकिन वोट के आधार पर देखा जाए तो बेनाफ्शा की घर से बेघर होने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिस तरह हर बार सपना चौधरी के पक्ष में धुंआधार वोटिंग होती है, उस देखकर महसूस होता है कि 'बिग बॉस-11' के मेकर्स जान बूझकर ऐसा खेल खेलते हैं कि वह नॉमिनेट हो जाएं। तभी तो, नॉमिनेशन की प्रक्रिया में पुनीश के सामने बिग बॉस ने ऐसी शर्त रख दी थी जो किसी भी लड़के के लिए नेशनल टेलीविजन पर ऐसा करना बेहद मुश्किल है। बाकी कंटेस्टेंट्स को इसकी तुलना में फोटो और खिलौना बर्बाद करने, गंजा होने ओर कपड़े दान देने जैसे काम दिये गए, पर सपना को बचाने के लिए पुनीश के सामने शर्त रखी कि वे पूरे हफ्ते सपना चौधरी का सलवार कमीज पहनें। जाहिर है पुनीश नमे ऐसा करने से इंकार कर दिया और सपना चौधरी नॉमिनेट हो गईं। लेकिन उनके फैन्स उन्हें निराश होने का एक भी मौका नहीं दे रहे।