{"_id":"5a1bb30c4f1c1b3c3d8ba10b","slug":"hina-khan-revealed-about-sapna-choudhary-personal-life-in-bigg-boss-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपना चौधरी से जुड़ा बड़ा खुलासा, कभी प्यार में पागल आशिक ने मार दी थी सिर पर गोली","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सपना चौधरी से जुड़ा बड़ा खुलासा, कभी प्यार में पागल आशिक ने मार दी थी सिर पर गोली
Mon, 27 Nov 2017 12:51 PM IST
amarujala.com- Presented by :आनंद
amarujala.com- Presented by :आनंद
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के घर के बाहर हो चुकी सपना चौधरी की निजी जिंदगी के बारे में बाहर वाले ही नहीं खुद बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट भी अच्छे से वाकिफ थे। ये उस समय की बात है जब बिग बॉस 11 का पहला हफ्ता शुरू हुआ था। घरवालों ने विकास को पहला कैप्टन बनाया था। जिसके बाद वो घर जाने से बाहर जाने में सेफ हो गए थे। उसी दौरान घर के अंदर इस बात को लेकर चर्चा चल रही थी। घर से आउट होने की बात को लेकर हिना खान ने सपना चौधरी के बारे में ऐसा खुलासा कर दिया जो आज तक छिपा हुआ था। हिना ने बताया कि एक बार सपना को गोली मारी गई थी।
2 of 5
दरअसल हिना खान, लव और महजबीं यही बात कर रहे थे कि इस बार कौन जा सकता है। तब महजबीं और लव ने बताया कि सपना बहुत पॉपुलर है वो नहीं जाएगी। उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। महजबीं ने ये भी कहा कि एक बार उन्होंने जहर भी खा लिया था।
3 of 5
इसके बाद हिना ने बताया कि एक बार उनको किसी शख्स ने सिर पर गोली मारी दी थी। हिना ने कहा कि सपना ने इस शख्स के साथ अपने काम की शुरुआत की थी। उसे सपना से प्यार हो गया लेकिन वो शादीशुदा था। जब उस शख्स ने सपना को प्रपोज किया तो सपना ने उसे ना कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इसी बात से नाराज होकर एक पार्टी के दौरान उस शख्स ने सपना को गोली मार दी। गोली सपना के सिर को छूते हुए निकली। इसके बाद उनका भाई सामने आ गया और उसे तीन गोली लगी। दोनों कई दिनों तक हॉस्पिटल में भर्ती रहे लेकिन सपना ने उस शख्स को जेल नहीं भिजवाया।
विज्ञापन
5 of 5
हिना ने कहा कि सपना का मानना है कि वो शख्स बहुत शर्मिंदा है और अब वो ऐसी गलती नहीं करेगा। इसलिए उसे छोड़ दिया। लव और महजबीं ये बात सुनकर हैरान रह गए। हिना ने कहा कि ये बात खुद सपना ने घरवालों को बताई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।