फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss में हार के सदमे से उबरी हिना खान, 10 दिन बाद इन दो कंटेस्टेंट के साथ की मस्ती

Wed, 24 Jan 2018 12:05 PM IST
amarujala.com-Presented By-अरविंद
amarujala.com-Presented By-अरविंद Updated Wed, 24 Jan 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
hina khan met vikas gupta and priyank sharma with rocky after bigg boss ends
Hina Khan

बिग बॉस 11 की फर्स्ट रनर अप रहीं हिना खान शो खत्म होने के 10 दिन बाद घर के दो दोस्तों से मिली। हिना ने कल यानि कि 23 जनवरी को अपने ट्विटर अकाउंट पर लाइव होकर इस बात का ऐलान किया था कि वे घर के दो कंटेस्टेंट से मिलने जाएंगी...

hina khan met vikas gupta and priyank sharma with rocky after bigg boss ends
Hina Khan

जी  हां, शो हारने के सदमे से उबरी हिना खान के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान देखने को मिली। ऐसा तब हुआ जब हिना खान अपने दो दोस्त प्रियांक शर्मा और घर में मास्टरमाइंड के नाम से पहचान रखने वाले विकास गुप्ता से मिली। बता दें कि हिना के साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल भी मौजूद थे। 

hina khan met vikas gupta and priyank sharma with rocky after bigg boss ends
Hina Khan

हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मीटिंग की वीडियो भी शेयर की है। इतना ही नहीं हिना ने तीनों के साथ ली सेल्फी को शेयर किया जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया है कि वे लव को मिस कर रही हैं। हिना ने इस बात का जिक्र अपने लाइव ट्विटर पर भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
hina khan met vikas gupta and priyank sharma with rocky after bigg boss ends
hina and priyank

बता दें कि हिना खान बिग बॉस में जाने से पहले ना तो विकास को जानती थीं और ना नहीं प्रियांक को। लेकिन शो के दौरान प्रियांक और हिना की दोस्ती काफी गहरा गई है। लेकिन शो में हिना खान और प्रियांक शर्मा की दोस्ती विकास गुप्ता की वजह से टूट गई थी। हिना घर में ज्यादातर टाइम लव और प्रियांक के साथ ही बिताती थीं।

विज्ञापन
hina khan met vikas gupta and priyank sharma with rocky after bigg boss ends
hina khan

बिग बॉस के टॉप 4 कंटेस्टेंट्स में विकास, पुनीश, शिल्पा और हिना का नाम शामिल था। लेकिन विकास और पुनीश टॉप 2 की रेस से बाहर हो गए। इसके बाद खिताबी मुकाबला शिल्पा और हिना में हुआ जिसमें पूर्व 'अंगूरी भाबी' शिल्पा शिंद ने बाजी मारी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed