फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan Gauri Khan gave good upbringing Bhavana Pandey spoke on Suhana Khan Ananya Pandey friendship

Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने बच्चों को दी अच्छी परवरिश, सुहाना खान-अनन्या पांडे की दोस्ती पर बोलीं भावना पांडे

Sat, 23 Nov 2024 11:09 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 23 Nov 2024 11:09 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे ने शाहरुख खान और गौरी खान को लेकर बातें की हैं। साथ ही उन्होंने सुहाना खान और अनन्या की दोस्ती को लेकर भी बात की है।

विज्ञापन
Shahrukh Khan Gauri Khan gave good upbringing Bhavana Pandey spoke on Suhana Khan Ananya Pandey friendship
भावना पांडे- गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओटीटी पर आ रहे शो फेबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइफ में भावना पांडे ने शाहरुख खान और सुहाना खान को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि गौरी खान और भावना पांडे एक दूसरे के साथ काफी अच्छा रिश्ता साझा करती हैं। भावना ने कहा कि अनन्या और सुहाना साथ में ही बड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

Shahrukh Khan Gauri Khan gave good upbringing Bhavana Pandey spoke on Suhana Khan Ananya Pandey friendship
गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम @gaurikhan
गौरी के साथ है बहुत अच्छी दोस्ती
भावना पांडे ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में बताया कि गौरी भी उनके ग्रुप का हिस्सा हैं। गौरी हम सभी से जुड़ी रहती हैं। ऐसा लगता है कि गौरी काफी अलग रहती हैं लेकिन अक्सर वे ही बहुत सारे प्लान बनाती हैं। उन्होंने कहा कि जब हमारे बच्चे छोटे थे, तो हम गौरी के घर पर ही मिलते थे क्योंकि उनके घर में गार्डन भी है। वहां बच्चे खेल और दौड़ भाग कर सकते थे।
 

Priyanka Chopra: वीकएंड पर काम करने के नाम पर ऐसी हो जाती है देसी गर्ल की हालत, फनी वीडयो साझा कर बताया हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

Shahrukh Khan Gauri Khan gave good upbringing Bhavana Pandey spoke on Suhana Khan Ananya Pandey friendship
सुहाना खान अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
सुहाना और अनन्या को लेकर भी कही ये बात
भावना पांडे ने सुहाना खान और अनन्या पांडे को लेकर भी कुछ बातें कही हैं। भावना पांडे ने कहा कि शाहरुख खान के बच्चे और अनन्या साथ में ही बड़े हुए हैं। सुहाना और अनन्या तो बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। भावना ने बताया कि शाहरुख खान ने अपने बच्चों को बहुत ही अच्छे और हेल्दी तरीके से पाला है। वे अपने बच्चों को खेल कूद में भी आगे रखना चाहते हैं।
 

Neelam Kothari: गोविंदा के साथ अफेयर की बात गलत? नीलम कोठारी ने रिश्ते को लेकर सामने रखा अपना पक्ष

 

विज्ञापन

Shahrukh Khan Gauri Khan gave good upbringing Bhavana Pandey spoke on Suhana Khan Ananya Pandey friendship
शाहरुख खान - फोटो : FB/@Shah Rukh Khan
शाहरुख खान को लेकर बोलीं भावना पांडे
भावना ने कहा कि शाहरुख खान से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। हालांकि, इसमें शाहरुख खान बनने जैसा नहीं बल्कि उनके जैसा पिता बनने की बात है।  सभी को सीखना चाहिए कि वे सुहाना, आर्यन और अबराम को किस तरह से परवरिश दे रहे हैं। साथ ही किस तरीके से वे मेरे बच्चों के साथ रहे। ये बहुत ही अच्छा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed