बिग बॉस 11 में इस बार और भी ज्यादा कंट्रोवर्सी और लड़ाई-झगड़े देखने को मिले। लेकिन पूरे सीजन हिना खान सबसे ज्यादी लड़ती नजर आईं। शो के आखिर में आकर भी उन्हें बिना ट्रॉफी शो से जाना पड़ा। खबर है कि शो हारने के बाद हिना की तबीयत खराब हो चुकी है...
Bigg Boss हारने के बाद हिना की हुई ऐसी हालत, इस टीवी शो में जाने से किया साफ इनकार
जी हां, घर में अंहकारी और झगड़ालू कही जाने वाली हिना खान की शो को हारने के बाद तबीयत खराब हो चुकी है। इस बात की खबर कलर्स चैनल पर आने वाले शो 'एंटरटेनमेंट की रात' को होस्ट कर रहे रवि दूबे ने दी है। बता दें कि रवि दूबे हिना खान के अच्छे दोस्त हैं क्योंकि वे उनसे खतरों के खिलाड़ी में मिले थे।
रवि ने बताया कि बिग बॉस के प्रतियोगी को शो में बुलाया गया तो हिना ने आने से इनकार कर दिया। हिना ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। हिना ने ये भी कहा कि पिछले साढ़े तीन महीने से वे थकी हुईं हैं और अब घर पर कुछ दिन आराम करना चाहती हैं। हालांकि रवि की हिना से इस सिलसिले में कोई बात नहीं हुई है।
रवि ने कहा कि है वे हिना की फैमिली का बहुत सम्मान करते हैं और वे आशा करते हैं कि हिना उनके शो में शिरकत करेंगी। बता दें कि शो खतरों के खिलाड़ी के दौरान हिना ने जबरदस्त कमेंट कर कहा था कि शो बॉडी से नहीं दिमाग से जीता जाता है। हिना ने ये बात कलाकर करण वाही और रितविक धनजानी को लेकर बोली थी।
बता दें कि हिना खान बिग बॉस 11 के फाइनल में शिल्पा शिंदे से हार गई हैं। वहीं, शो में हुई लाइव पब्लिक वोटिंग में भी शिल्पा ने हिना को धोबी पछाड़ मारी है। हिना खान ने घर में सबसे ज्यादा कंट्रोवर्सी क्रिएट की थी। बता दें वहीं शो जीतने के बाद शि्ल्पा शिंदे रातभर दोस्तों के साथ पार्टी कर नाचीं।
A post shared by Itishree (@ittu_love_helly) on