बिग बॉस 11 की विनर बनीं शिल्पा शिंदे अब पार्टी के मूड में हैं। हाल ही में शिल्पा एक पार्टी में स्पॉट की गईं। यह पार्टी टीवी प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा ने अपने नए प्रोजेक्ट के लिए दी थी। इस पार्टी का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Bigg Boss जीतने के बाद रात भर नाचीं शिल्पा शिंदे, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
इस पार्टी में शिल्पा के अलावा टीवी जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां नजर आईं। इसमें रुबीना दिलाइक, देबोलीना भट्टाचार्या, शरद केलकर और धीरज धूपर जैसे कलाकार शामिल थे। लेकिन शिल्पा ने अपने अलग अंदाज से लोगों की नजरें अपनी ओर खींच ली।
A post shared by Itishree (@ittu_love_helly) on
शिल्पा ने डांस फ्लोर पर आग लगा दी। सभी स्टार्स के साथ शिल्पा ने जमकर डांस किया। बता दें कि हाल ही में बिग बॉस की विनर बनने के बाद शिल्पा सातवें आसमान पर हैं। उनके पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। शिल्पा फिलहाल टीवी पर काम नहीं करना चाहती हैं।
Her Steps OMG 😍😍 I can’t Express my Feelings For You ☺️ Real Gem 💫❤️ A post shared by Shilpa Shinde (@shilpashiinde) on
घर से बाहर आने के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं टीवी में बहुत कम काम करना चाहती हूं। मैं फिल्में करना चाहती हूं। मेरे पास दो फिल्मों का ऑफर भी है। इसके अलावा विकास गुप्ता के साथ एक छोटी सी वेब सिरीज भी करूंगी क्योंकि मैंने उन्हें नेशनल टीवी पर वादा किया है।'
Cutie @hellyshahofficial at @msrashmi2002_ party #hellyshahofficial #ShilpaShinde #hellyshah A post shared by Itishree (@ittu_love_helly) on
इसके अलावा शिल्पा ने यह भी कहा, 'मैं हिना खान से कभी नहीं मिलना चाहूंगी उसने मेरे बारे में बहुत गलत-गलत चीजें बोलीं। मुझे घर के बाहर भी कम सेलेब्रिटीज ने सपोर्ट किया। लेकिन फैंस की वजह से ही बिग बॉस की विनर बनी।'