{"_id":"5e833a128ebc3e76a2091e0f","slug":"hina-khan-cleaning-doormates-and-crying-while-singing-salman-khan-song-during-coronavirus-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: हिना खान का हुआ बुरा हाल, गंदे पैरदान धोते- धोते रोने लगी अभिनेत्री, ये है वजह","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Coronavirus: हिना खान का हुआ बुरा हाल, गंदे पैरदान धोते- धोते रोने लगी अभिनेत्री, ये है वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Tue, 31 Mar 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान
- फोटो : Social Media
Link Copied
कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में फैल रहा है। ये वायरस और ना फैल जाए इसके लिए केंद्र सरकार ने पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है। जिसकी वजह से इन दिनों देश में सबकुछ बंद है। कोई भी व्यक्ति घर से तभी बाहर निकल सकता है जब उसे कोई जरूरी काम हो। यही नियम आम से लेकर खास हर व्यक्ति पर लागू होता है। ऐसे जिसके चलते तमाम सेलिब्रिटीज भी इस समय घर पर ही परिवार के साथ बैठकर क्वारंटीन समय बिता रहे हैं।
2 of 5
hina khan
- फोटो : insatgram
इस दौरान ये तमाम सेलेब्स घर के काम भी करते नजर आ रहे हैं। कभी कोई बर्तन साफ करते हुए दिखाई देता है तो कभी कोई झाड़ू लगाते हुए। कोई खाना पका रहा है तो कोई कपड़े धो रहा है। इन सेलेब्स के वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इसी बीच टेलीविजन से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री हिना खान का भी एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हिना खान रोते- रोते पैरदान (डोरमैट) धोते हुए नजर आ रही हैं।
3 of 5
hina khan
- फोटो : अमर उजाला
हिना का ये वीडियो खुद हिना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा किया है। वीडियो में हिना पैरदान धोते हुए दिखाई दे रही हैं। साथ ही साथ हिना सलमान की खान की फिल्म का गाना भी गुनगुना रही हैं। वीडियो में हिना रोते हुए भी दिखाई दे रही हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में हिना ने लिखा है, 'उत्साह को बढ़ाते रहिए'।
दरअसल वीडियो में हिना मजाकियां अंदाज में रो रही हैं। ये काम हिना को उनकी मां ने करने के लिए दिए हैं। जिनहें वो मस्ती के साथ कर रही हैं। वीडियो के अलावा उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी काम करते हुए वीडियो साझा किए हैं। हिना के इन वीडियोज को काफी पसंद किया जा रहा है। ये वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
हिना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि इससे पहले हिना खान का पोछा लगाते हुए भी वीडियो सामने आया था। इस वीडियो को भी हिना ने खुद ही फैन्स के साथ साझा किया था। इस वीडियो को भी उनके फैन्स ने काफी पसंद किया था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वैसे हिना ही नहीं इन दिनों हर सेलेब घर के कामों में व्यस्त है। चाहे वो कटरीना कैफ हों या फिर शिल्पा शेट्टी। सभी सेलेब्स घर पर इस तरह से क्वारंटीन समय बिता रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।