गुरमीत चौधरी और देबीना बैनर्जी ने हाल ही में अपनी बेटी दिविशा के जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया। बेटी के दो साल पूरे हो जाने पर दोनों सितारें ने पैपराजी के साथ यह जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम से जुड़ी तमाम तस्वीरें अब सामने आने लगी हैं।
2 of 5
गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी अपने बेटी दिविशा का जन्मदिन मनाते
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हैंडसम दिख रहे थे गुरमीत
तस्वीरों में बड़े से शानदार केक को देखा जा सकता है, जिसमें हैप्पी बर्थडे दिविशा लिखा हुआ है। फोटो में गुरमीत को ऑल ब्लैक आउटफिट में देखा जा सकता है। वहीं, देबीना भी शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। तस्वीरों में केक के सामने दोनों टीवी सितारों के बेटियों को गोद में लिए हुए खड़े हैं।
3 of 5
गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी अपने बेटी दिविशा का जन्मदिन मनाते
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पार्टी में दिखा दिविशा का क्यूट अंदाज
वहीं, इस पार्टी में कुछ शानदार पल भी देखने को मिले। दरअसल, केक काटने के बाद दिविशा पैपराजी को केक खिलाती हुई भी नजर आईं। इस दौरान कैमरे में उनकी क्यूट तस्वीरें कैद हो गईं। पैपराजी भी उन्हें जन्मदिन की बधाइयां देते हुए दिखे।
4 of 5
गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी अपने बेटी दिविशा का जन्मदिन मनाते
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस धारावाहिक में साथ दिखे थे गुरमीत-देबीना
वर्क फ्रंट की बात करें तो गुरमीत चौधरी को टीवी शो रामायण से घर-घर में पहचान मिली। शो में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा था। इसी धारावाहिक में देबीना सीता माता के रोल में दिखी थीं। दोनों की जोड़ी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थी।
5 of 5
गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी अपने बेटी दिविशा का जन्मदिन मनाते
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं गुरमीत
गुरमीत केवल टीवी पर ही नहीं, बल्कि फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। फिल्म खामोशियां से उन्होंने अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद वह वजह तुम हो, लाली की शादी में लड्डू दीवाना, पल्टन और द वाइफ नाम की फिल्म में दिख चुके हैं। इस साल उनकी एक वेब सीरीज भी आई थी, जिसका नाम कमांडर करण सक्सेना था।
Singham Again Box Office Collection Day 8: भारी नुकसान में दिख रही सिंघम अगेन! आठवें दिन हुई महज इतनी कमाई