फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gadar Ek Prem Katha starrer Sunny Deol and Ameesha Patel share their memories in a new Behind the scene video

Gadar: सकीना बनना अमीषा के लिए नहीं था आसान, तारा सिंह से मिलन की तैयारी में करना पड़ा यह काम

Mon, 05 Jun 2023 01:40 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 05 Jun 2023 01:40 PM IST
सार

दर्शकों को स्क्रीन पर 22 साल बाद दोबारा सनी देओल का खौफनाक रूप देखने को मिलेगा। ‘गदर’ का अगला सीक्वल जल्द ही अगस्त के महीने में सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Gadar Ek Prem Katha starrer Sunny Deol and Ameesha Patel share their memories in a new Behind the scene video
गदर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

2001 में आई ‘गदर’ एक प्रेमकथा एक ऐसी फिल्म है, जो शायद ही किसी ने नहीं देखी होगी। फिल्म में जबरदस्त एक्शन, थ्रिलर और रोमांस देखने को मिला। एक बार फिर यही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर’ मचाने आ रही है। दर्शकों को स्क्रीन पर 22 साल बाद दोबारा सनी देओल का खौफनाक रूप देखने को मिलेगा। ‘गदर’ का अगला सीक्वल जल्द ही अगस्त के महीने में सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
 

 मेकर्स ने फिल्म से बिहाइंड द सीन्स वीडियो किया शेयर
अब हाल ही में, ‘गदर’ के मेकर्स ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ाते हुए फिल्म से बिहाइंड द सीन्स वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है। इस फिल्म को 9 जून को 4k और डोल्बी एटम्स के साथ सिनेमाघरों में  री-रिलीज किया जाएगा, उससे पहले मेकर्स ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर एक बिहाइंड द सीन्स वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ‘गदर’ कैसे बनी और कैसे सकीना और तारा की जोड़ी मिली, हर डिटेल्स अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफिशियल हैंडल पर शेयर किया यह वीडियो
गदर के मेकर्स ने हाल ही में, अपने ऑफिशियल हैंडल पर 'गदर-एक प्रेम कथा' का बिहाइंड द सीन्स वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि  सनी और अमीषा दोनों ने इस राज से पर्दा उठाया कि आखिर दोनों को गदर के लिए कैसे कास्ट किया गया था। सनी ने बताया , ‘मैं उस वक्त शूटिंग कर रहा था, जब अनिल शर्मा सहित जो भी फिल्म से जुड़े लोग हैं, वो मेरे पास आए।उन्होंने मुझे फिल्म की कहानी बताई और मैंने सीधे तौर पर फिल्म के लिए हां बोल दिया, क्योंकि मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत ज्यादा पसंद आई।’


Ajmer 92: रिलीज से पहले विवाद में आई 'अजमेर 92' , इस मुस्लिम संगठन ने उठाई फिल्म को बैन करने की मांग


अमीषा ने बताया फिल्म को लेकर अपना अनुभव
फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने भी कहा, ‘तारा सिंह के लिए मेरे दिमाग में कई सारे नाम आए थे, लेकिन जो आखिर तक मेरे जेहन में रह गया वह सनी देओल का नाम था और आज उन्होंने इस किरदार को पूरी तरह पॉपुलर कर दिया था। इसी क्रेम में सकीना का किरदार निभाने वाली अमीषा ने कहा, इस फिल्म में एक मुस्लिम लड़की का किरदार प्ले करने के लिए मैंने काफी पढ़ाई की थी।  मैंने लाहौर के कल्चर के बारे में पढ़ा, इस्लाम धर्म के बारे में पढ़ा। एक महीने तक यही मैंने फॉलो किया।’





 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed