हाल ही में फोर्ब्स ने कमाई और लोकप्रियता में मामले में टॉप पर रहने वाले 100 सेलेब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। साल 2019 की इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर कई टीवी सितारों तक का नाम शामिल है। बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार अक्षय कुमार हैं लेकिन लोकप्रियता के मामले में विराट कोहली से कम हैं । इसलिए वो इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उनकी सलाना कमाई 293 करोड़ रुपये है । अब आपको टीवी सितारों की सालाना कमाई भी बताते हैं ।
2 of 5
kapil sharma
- फोटो : social media
सबसे पहले बात करते हैं कपिल शर्मा की। कपिल शर्मा काफी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है । उन्हें इस लिस्ट में 53वां स्थान मिला है । कपिल काफी लोकप्रिय हैं और उनकी सालाना औसत कमाई 34.03 करोड़ रुपये हैं। इसी के साथ कपिल शर्मा टीवी के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स में पहले नंबर पर आ गए हैं ।
3 of 5
ITA Awards Divyanka Tripathi
- फोटो : Instagram
वहीं इस लिस्ट में दिव्यांका त्रिपाठी का नाम भी 79वें स्थान पर है । दिव्यांका की सालाना कमाई 1.46 करोड़ रुपये है । सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' से मशहूर होने वाली दिव्यांका का 2018 की लिस्ट में 92वां स्थान था । दिव्यांका ने सीरियल के अलावा वेब सीरीज में भी काम किया है ।
अब बात करते हैं भारती सिंह की । भारती का इस लिस्ट में 82वां स्थान है । भारती एक साल में 10.92 करोड़ रुपये कमाती हैं । कपिल शर्मा शो के अलावा भारती कलर्स के गेम शो खतरा खतरा खतरा में भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा वो कुछ ईवेंट्स भी होस्ट करती हैं ।
5 of 5
karan kundra
- फोटो : social media
टीवी एक्टर करण कुंद्रा का नाम भी फोर्ब्स की इस लिस्ट में शामिल किया गया । कमाई और लोकप्रियता के हिसाब से उनका स्थान 92वें नंबर पर हैं । उनकी सालाना कमाई 4.12 करोड़ है । आखिरी बार करण को लव स्कूल 4 शो में देखा गया था।
Bigg Boss 13:'वीकेंड का वार' में इस कंटेस्टेंट के बाहर जाते ही एंट्री करेंगी देवोलीना, पलट जाएगा खेल